फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Homes and temples lit up, Diwali illuminated

मथुरा: जगमगाए घर और मंदिर, रोशन हुई दिवाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Homes and temples lit up, Diwali illuminated
दिवाली पर्व पर दीपदान करती महिला।
मथुरा। दीपों के त्योहार दिवाली पर घर और मंदिर जगमगा उठे। मध्य रात के बाद तक आतिशबाजी से आसमान भी खिलखिलाता रहा। त्योहार के इस मौके पर लोगों ने घर और प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी-गणेश का विधिविधान पूर्वक पूजन कर मिष्ठान वितरित किया। दिन भर लोगों में दिवाली का उत्साह रहा।
विज्ञापन

पांच दिवसीय दीपों के मुख्य त्योहार दिवाली पर लोगों में उत्साह रहा। घर, प्रतिष्ठान और मंदिरों की साज सज्जा देखते ही बन रही थी। बिजली की झालरों के साथ दीप जलाए गए। फूल-पत्तियों से सजावट की गई। बाजार हो या फिर बस्ती हर ओर दीपों की रोशनी से जगमग रास्ते दिवाली का सुखद अहसास करा रहे थे। घर-घर रंगोली सजाई गईं। रोशनी से नहाए मंदिरों की आभा भी देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

लोगों ने घरों पर पूजन के साथ मंदिरों में भी दर्शन और पूजन किया। शुभ मुहूर्त के अनुसार लोग घर और प्रतिष्ठानों पर अलग-अलग पूजन करते नजर आए। शाम के वक्त शुरू हुआ आतिशबाजी का दौर मध्य रात के बाद भी अनवरत चलता रहा। इससे आसमान में तेज आवाज की गूंज के साथ विभिन्न रंगों की आतिशबाजी अद्भुत नजारा प्रस्तुत करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित श्री केशवदेव मंदिर में परंपरागत दीपदान-रंगोली उत्सव मनाया गया। ठाकुरजी का अनुपम शृंगार व भव्य फूलबंगला के साथ रंगोली सज्जा की गई। दीपों की रोशनी से संपूर्ण मंदिर परिसर जगमगा उठा।

महोत्सव में संस्थान प्रबंध समिति के सदस्य गोपश्वरनाथ चतुर्वेदी, संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी राजीव श्रीवास्तव, विषेश कार्याधिकारी विजय बहादुर सिंह आदि उपस्थित थे। श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में भी दीपमाला से परिसर की आभा देखते ही बन रही थी। विधिवत पूजन, दर्शन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed