{"_id":"617fdfe62552b439cc5b3a19","slug":"mathura-government-will-generate-electricity-by-buying-cow-dung-from-farmers-laxminarayan-choudhary-mathura-news-mtr5079406117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: किसानों से गोबर खरीदकर सरकार बनाएगी बिजली: लक्ष्मीनारायण चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: किसानों से गोबर खरीदकर सरकार बनाएगी बिजली: लक्ष्मीनारायण चौधरी
विज्ञापन
मथुरा। पहले चित्र में कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण वर्चुअल संबोधित करते हुए। दूसरे चित्र मे
- फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। प्रदेश के पशुधन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा है कि विश्व का पहला गोबर से बिजली बनाने का प्लांट दो माह में वाराणसी में शुरू हो जाएगा। जिसका लोकार्पण जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके लिए सरकार द्वारा किसानों से गोबर खरीदा जाएगा।
सोमवार को राष्ट्रीय डेरी विकास बोर्ड द्वारा ‘डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट‘ के रूप में वाराणसी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, उत्तर प्रदेश का पांच वर्ष की अवधि के लिए संचालन के लिए चतुष्पक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पशुधन, दुग्ध विकास मत्स्य मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण चौधरी में कहा कि पीएम की किसानों की आय दोगुनी करने की योजना के तहत डेरी प्लांट की उपयोगिता बढ़ जाएगी। जिससे संघ को अधिक से अधिक मुनाफा होगा।
ग्रीन फील्ड डेरी की क्षमता करीब चार लाख लीटर प्रतिदिन की है। इससे एक लाख किसान जुड़े हैं। सरकार डेरी पर दूध लाने वाले किसानों से गोबर खरीदकर बिजली बनाएगी। पीएम मोदी के निर्वाचन क्षेत्र और दुनिया का प्रसिद्ध शहर में यह विश्व का पहला प्लांट होगा। इससे किसानों को अतिरिक्त आय होगी। वहीं गोबर का सही ढंग से इस्तेमाल भी होगा। प्लांट से निकले गोबर से अपशिष्ट से जैविक खाद तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश के दुग्ध किसानों को विकास के नए अवसर मिलेंगे। यह पहल दुग्ध उत्पादकों के दूध उत्पादन खर्चों को कम करने और ग्राम स्तर पर निष्पक्ष और पारदर्शी दूध खरीद प्रणाली स्थापित करने में मदद करेगी।