{"_id":"61868bccd9c3b531b96fd0b1","slug":"mathura-govardhan-puja-maha-mahotsav-concluded-with-gaiety-at-chandrodaya-mandir-mathura-news-mtr5081175164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: चंद्रोदय मंदिर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ गोवर्धन पूजा महामहोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: चंद्रोदय मंदिर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ गोवर्धन पूजा महामहोत्सव
विज्ञापन
मथुरा। चंद्रोदय मंदिर की सुरभि गोशाला में गोमाता को भोग खिलाते लोग।
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। भक्ति वेदांत स्वामी मार्ग स्थित चंद्रोदय मंदिर में गोवर्धन पूजा महामहोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक परमार्थ सेवा समिति के लालू भाई ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ गोमाता को माल्यार्पण एवं गो ग्रास अर्पित कर किया गया। लालू भाई ने कहा कि गोमाता आदि काल से सनातन धर्म का आधार है। देश एवं प्रदेश में गो प्रेमी जनों की सरकार है। यही उपयुक्त समय है कि गोमाता को राज्य माता घोषित कर उसे सम्मान प्रदान किया जाए।
कार्यक्रम संयोजक विवेक कुमार पटेल ने बताया कि आज के पुनीत अवसर पर मंदिर के भक्तों द्वारा प्रात:कालीन बेला में श्री गिरिराज जी की परिक्रमा हरिनाम संकीर्तन करते हुए संपन्न की गई। वहीं संध्या बेला में मंदिर प्रांगण में नव निर्मित सुरभि गोशाला का उद्घाटन, गोवर्धन की पूजा मंदिर के भक्तों के पावन सानिध्य में हरिनाम संकीर्तन की मधुर ध्वनि के मध्य संपन्न हुई।
विज्ञापन
इसके बाद सुरभि गोशाला में अन्नकूट पूजन, लखनऊ की संस्था लोक परमार्थ सेवा समिति के सहयोग से गो माताओं के समक्ष 108 प्रकार का भोग अर्पण कर, श्रीश्री राधा वृंदावन चंद्र के समक्ष गो माता को राज्य माता का दर्जा प्राप्त हो, इसके लिए प्रार्थना की गई। इस कार्यक्रम में कई राज्यों के भक्तों ने सहभागिता की।