फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Girls are studying in the dilapidated building of Inter College, the education department is waiting for the accident

मथुरा: इंटर कॉलेज के जर्जर भवन में पढ़ रहीं हैं छात्राएंशिक्षा विभाग को हादसे का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Girls are studying in the dilapidated building of Inter College, the education department is waiting for the accident
जर्जर अवस्था में अड़ींग का राजकीय कन्या इंटर कॉलेज। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। अड़ींग के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का भवन जर्जर है। छात्राएं जर्जर भवन में पढ़ रहीं हैं। भवन कभी भी गिर सकता है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। वह किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या ने इसकी सूचना प्रधान व विभागीय अधिकारियों दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। विद्यालय भवन का निर्माण कार्य 2014 में हुआ था। ठेकेदार ने घटिया सामग्री का प्रयोग किया। भवन सात वर्ष में ही जर्जर हो गया है। कॉलेज की छत व दीवार पूरी तरह जर्जर हो गईं हैं।
विज्ञापन

जर्जर भवन में छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। इस संबंध में डीआईओएस को भी पत्र लिखा जा चुका है। शिक्षिका भगवान देवी, यशोधरा व शुचि खंडेलवाल का कहना है कि कॉलेज की दीवार व छत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं। बरसात के समय कमरों में पानी गिरता है। बमुश्किल इधर-उधर बच्चों को बैठाकर पढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के भवन का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी से तैयार कराकर शासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद कार्य कराया जाएगा।
- राजेंद्र सिंह, डीआईओएस मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed