{"_id":"60d737fd8ebc3e34182a8805","slug":"mathura-fighting-mattress-will-improve-the-future-of-wrestlers-suresh-mathura-news-agr497382242","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: गद्दे की कुश्ती लड़ने से सुधरेगा पहलवानों का भविष्य: सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: गद्दे की कुश्ती लड़ने से सुधरेगा पहलवानों का भविष्य: सुरेश
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के प्रदेश संयुक्त सचिव सुरेश उपाध्याय ने शनिवार को अग्रसेन नगर में आयोजित संघ की बैठक में भाग लिया। उन्होंने कुश्ती संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहलवान गद्दे पर कुश्ती लड़ने का अभ्यास करें। इससे खिलाड़ियों का भविष्य संवरेगा। मिट्टी की कुश्ती का राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोई भविष्य नहीं है।
सुरेश उपाध्याय ने कहा कि गद्दे की कुश्ती लड़ने से पहलवानों को देश-विदेश में मेडल मिलने का रास्ता साफ होगा। उन्होंने ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ मैट पर पहली बार कोसीकलां में वर्ष 2017 में कुश्ती का आयोजन कराया गया था। अबकी बार कोसी में ऐसे आयोजन को लेकर संघ विचार कर रहा हैं। बैठक में दिल्ली से आए डेलीगेशन के सदस्यों को कमल किशोर वार्ष्णेय ने माला दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
संघ के संयुक्त सचिव सुरेश उपाध्याय की अध्यक्षता में कुश्ती संघ की जिला इकाई के गठन में कमल किशोर वार्ष्णेय, मुख्य संरक्षक, राजकुमार शर्मा अध्यक्ष, जर्नादन पहलवान महासचिव, हरिओम शर्मा कोषाध्यक्ष, राजबहादुर सिंह उपाध्यक्ष, संजीव चौधरी सयुंक्त सचिव चुने गए। कार्यकारिणी चार वर्षों के लिए होगी।