फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Farmer commits suicide by making a bed sheet and hanging from the fan

मथुरा: बेडशीट का फंदा बनाकर पंखे से लटककर किसान ने की आत्महत्या

Fri, 12 Mar 2021 07:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Farmer commits suicide by making a bed sheet and hanging from the fan
मथुरा। छाता के गांव तरौली में युवक ने बेडशीट से फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। छाता पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। सुसाइड करने से पहले युवक का परिवारीजनों से झगड़ा हुआ था। उसके बाद उसने यह कदम उठाया, जबकि भाई 15 लाख रुपये का कर्ज होने के कारण सुसाइड करना बता रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक नशे का आदी था।
विज्ञापन

गांव तरौली निवासी रोहतान सिंह (30) पुत्र सोरन सिंह पेशे से किसान था। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को रोहतान का परिवार से झगड़ा हो गया। उसके बाद वह कमरे में जाकर बंद हो गया। परिजनों ने यह समझा कि शराब पीकर सो गया होगा। शुक्रवार की सुबह उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो खुला नहीं। उसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो वह पंखे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन

कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। इसके कारण घर में झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाने का कदम उठाया। मृतक के भाई गोविंद सिंह ने बताया कि उस पर बैंक का तीन लाख रुपये का कर्ज था। इसके अलावा 12 लाख रुपये उसने गांव के लोगों से उधार ले रखा था। इसी के कारण सुसाइड करने का कदम उठाया। उसके गले में बेडशीट का फंदा लगा हुआ था। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed