फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Egg and meat being sold in Vrindavan due to the laxity of the municipal administration

मथुरा: नगर निगम प्रशासन की शिथिलता से वृंदावन में बिक रहा अंडा और मांस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Egg and meat being sold in Vrindavan due to the laxity of the municipal administration
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन की कुंज गलियों में अंडा और मीट की बिक्री हो रही है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस मीट की बिक्री करने वाले आरोपी की पहचान में जुट गई है, लेकिन सफलता नहीं मिली है। ना तो नगर निगम अपनी जिम्मेदारी को समझ रही है और ना पुलिस इस गंभीरता से ले रही।
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन नगर निगम और वृंदावन पुलिस की आंखों में धूल झोंककर कुछ लोग घरों से अंडे और मीट की सप्लाई कर रहे हैं। मथुरा गेट पुलिस चौकी क्षेत्र में यह कारोबार पिछले कई दिन से चल रहा है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

इस वीडियो में एक युवक मीट काटता दिख रहा है। महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज ने कहा कि तीर्थ नगरी वृंदावन में अंडा और मीट की बिक्री होना शर्म की बात है। यह मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना है। उन्होंने कहा कि वह मथुरा गेट पुलिस चौकी पर पुलिस की कारगुजारी की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मिली भगत से यह कारोबार हो रहा है। शिकायत मिली है कि कई पुलिसकर्मी पिछले काफी समय से इसी चौकी पर जमे हुए हैं। उन्हें हटाने के लिए वह एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर से भी बात करेंगे।

इधर, चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पिछले दिनों शिकायत के बाद उन्होंने एक मीट बिक्री करने वाले पर नगर निगम प्रशासन की ओर से डेढ़ लाख का जुर्माना भी कराया था। सोमवार को मिले वीडियो में आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed