{"_id":"60f042fe8ebc3e029e2c41b1","slug":"mathura-dm-held-a-meeting-regarding-mudiya-mela-mathura-news-agr4998896192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: डीएम ने मुड़िया मेला को लेकर की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: डीएम ने मुड़िया मेला को लेकर की बैठक
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। कोरोना महामारी के चलते गोवर्धन का विश्व प्रसिद्ध राजकीय मुड़िया मेला निरस्त हो गया है। मेला में 20 से 24 जुलाई तक आने वाली भीड़ को रोकने के लिए पड़ोसी राज्यों के डीएम, एसएसपी से वार्ता की गई है। इसकी जानकारी डीएम नवनीत चहल ने बृहस्पतिवार को विधायक कारिंदा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान दी। डीएम ने स्थानीय लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
मुड़िया संत रामकिशन दास ने डीएम चहल के मुड़िया मेला निरस्त करने के आदेश की सराहना करते हुए कहा कि गुरु और शिष्य की अनूठी परंपरा का उदाहरण गोवर्धन मुड़िया मेला में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु भक्त गिरिराज परिक्रमा के लिए आते हैं। कोरोना के दौर में यहां भीड़ उमड़ती तो महामारी के विकराल रूप लेने से इनकार नहीं किया जा सकता। कारिंदा सिंह, चेयरमैन खेम चंद शर्मा ने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए मुड़िया शोभायात्रा को सफल बनाने का आग्रह किया।
एसएसपी गौरव ग्रोवर ने कहा कि उनके कार्यकाल में दूसरी बार मेला का निरस्त होना दुर्भाग्यपूर्ण, परंतु महामारी से बचाव में सभी एकमत हैं। इसलिए मुड़िया मेला निरस्त करना जनहित में आवश्यक है। मेला अधिकारी एडीएम प्रशासन सतीश त्रिपाठी ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की जाएगी। 19 जुलाई से सभी सीमाएं सील करा दी जाएंगी। बैठक में एसडीएम राहुल यादव, एसपी देहात, श्रीशचंद्र, सीओ रविकांत पाराशर, पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा, मनोज लंबरदार, मनीष लंबरदार, संजीव खंडेलवाल, पंकज स्वर्णकार, ज्ञानेंद्र सिंह राणा, रोहित गोस्वामी आदि मौजूद थे।