Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Deputy CM spoke to the patients, how are they getting treatment, whether doctors come or not

मथुरा: मरीजों से बोले डिप्टी सीएम, कैसा मिल रहा इलाज, डॉक्टर आते हैं या नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 08:03 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Deputy CM spoke to the patients, how are they getting treatment, whether doctors come or not
मथुरा। जिला अस्पताल में मरीज से हाथ जोड़कर हालचाल लेते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन/मथुरा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन किए। सपत्नीक विधिविधान पूर्वक पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

मंदिर सेवायतों ने उन्हें ठाकुरजी के अंगवस्त्र और प्रसादी भेंट की। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल और प्राथमिक विद्यालय गौसना की व्यवस्थाओं को भी देखा।
वृंदावन में दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बिहारीजी मंदिर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम कर रही है। यह योजना जल्द सामने आएगी। उन्होंने वृंदावन के सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय के साथ प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद डिप्टी सीएम ने बाबा नीब करौरी आश्रम में दर्शन किए। वृंदावन से मथुरा पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां इमरजेंसी वार्ड में रजिस्टरों का अवलोकन किया। पूछने पर सीएमएस ने बताया कि 3 मरीज इमरजेंसी में भर्ती हैं। उन्होंने सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके परिवारजनों से हाल चाल जाना। मरीजों से पूछा कि कैसा इलाज मिल रहा है, अस्पताल में डॉक्टर आते हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की सुविधाओं से आपको कोई परेशानी तो नहीं है। खाना मिल रहा है, दवा समय से मिलती है। सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए कि मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए।
डिप्टी सीएम ने ब्लॉक राया के गौसना प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित पोषण रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में 4 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई।

उन्होंने 2 शिशुओं जीतू और विष्णु का अन्नप्राशन किया। स्वयं सहायक समूह द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में विधायक पूरन प्रकाश, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, सीएमओ डॉ नितिन गौड़, सीएमओ अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed