फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Demonstration at Collectorate for removal of temporary shrine

मथुरा: अस्थायी धर्मस्थल हटाने को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Thu, 29 Jul 2021 08:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Demonstration at Collectorate for removal of temporary shrine
मथुरा। टाउनशिप स्थित कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार की रात पुलिस ने एसडीएम के निर्देश पर तोड़े गए धार्मिक स्थल को लेकर बृहस्पतिवार को मुस्लिम समुदाय की महिलाओं और बच्चों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। समुदाय के धर्मग्रंथों को पैरों से कुचले जाने पर आक्रोश जताते हुए धार्मिक स्थल निर्माण के लिए जमीन की मांग की।
विज्ञापन

रिफाइनरी थाना क्षेत्र के तहत कांशीराम कॉलोनी के ब्लाक संख्या 85 के पीछे खाली पड़ी जमीन पर टीन और तंबू-डेरे लगाकर तीन माह पूर्व एक आस्था धर्मस्थल का निर्माण कर लिया गया था, जिसकी जानकारी लगने पर इलाका पुलिस ने इसे ध्वस्त करा दिया था। इसे लेकर लोगों में आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन

इस मामले में बच्चे और महिलाएं डीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उनका कहना था कि छोटे बच्चों की तालीम और आसपास कोई अन्य धर्मस्थल न होने के कारण अपनी इबादत के लिए यह अस्थायी निर्माण किया गया था, जिसे स्थायी बनाने के लिए अनुमति की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही थी, लेकिन इसी बीच कॉलोनी में रहने वाले लोगों की शिकायत पर बिना किसी पूर्व नोटिस के इस अस्थाई धर्मस्थल को तोड़ दिया गया। वहीं क्षेत्र के कुछ लोगों का कहना था कि यह जबरन जगह घेरकर बनाया गया स्थल था। जिसे प्रशासन को शिकायत के बाद हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed