फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Congress will distribute Priyanka medicine kit in the district

मथुरा: कांग्रेस बांटेगी जिले में प्रियंका मेडिसन किट

Thu, 03 Jun 2021 07:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 07:54 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Congress will distribute Priyanka medicine kit in the district
मथुरा। कांग्रेस द्वारा कोरोना से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा भेजीं गईं करीब डेढ़ लाख किट जनपद में बांटी जाएंगी। पार्टी संगठन ने इसके लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी है। इन किट का वितरण चिकित्सकों के माध्यम से कैंप लगाकर किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव और जनपद प्रभारी योगेश तालान ने बताया कि जनपद में करीब डेढ़ लाख मेडिसन किट, सैनिटाइज तथा मॉस्क का वितरण किया जाएगा। जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में दस चिकित्सक तथा महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा एडवोकेट ने बताया कि तीन चिकित्सक महानगर कांग्रेस कार्यालय पर तथा 70 वार्ड में सात चिकित्सक काम करेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए कैंप लगाए जाएंगे, जिसमें आने वाले मरीजों को यह दवा की किट दी जाएगी। जल्द ही कैंप की तारीख तयकर जानकारी दी जाएगी। इस दौरान प्रदेश महासचिव श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू, युवा जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, सेवा दल अध्यक्ष सुनील गांधी, डॉ. आशुतोष भारद्वाज, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शिशुपाल चौधरी, अजय शर्मा एडवोकेट, गौरव सिंह, कीर्ति कुमार कौशिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed