फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Congress made a ruckus against inflation on petrol and diesel for the second day as well.

मथुरा: कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल पर महंगाई के विरोध में दूसरे दिन भी हल्ला बोला

Thu, 15 Jul 2021 07:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Congress made a ruckus against inflation on petrol and diesel for the second day as well.
मथुरा। कांग्रेस ने जनपद में एक साथ कई स्थानों पर पेट्रोल-डीजल की महंगाई को लेकर हल्ला बोला। जिला कांग्रेस कमेटी ने छाता व महानगर ने कोसीकलां में कई पेट्रोल पंपों के सामने न केवल प्रदर्शन किया बल्कि पेट्रोल-डीजल के खरीदारों के हस्ताक्षर कराए। कांग्रेसी बोले कि भाजपा सरकार लोगों की जेब पर डाका डाल रही है। विधि प्रकोष्ठ व एनएसयूआई ने शहर में पेट्रोल-डीजल की महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया।
विज्ञापन

मूल्यवृद्धि और महंगाई के विरोध में जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसजनों के साथ छाता विधानसभा क्षेत्र के छाता ब्लॉक कोसी नगर में पेट्रोल पंपों के सामने आम जनता से पेट्रोल डीजल मूल्यवृद्धि को वापस लिए जाने के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया। कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में मूल्यवृद्धि करके आम जनता के ऊपर महंगाई थोपी जा रही है।
विज्ञापन

भोला यादव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार मूल्यवृद्धि करके भाजपा सरकार तेल कंपनियों की तिजोरी भरकर आम जनता की महंगाई से कमर तोड़ने का काम कर रही है। आबिद हुसैन पूर्व महानगर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष छाता विक्रम ठाकुर, सुरेंद्र सिंह एड, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, कोसी नगर अध्यक्ष बेनामी प्रधान, सुभाष द्विवेदी, कलुआ ठाकुर, यज्ञदत्त शर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार, महेश महावर, अनुराधा वशिष्ठ, आसिफ कुरैशी, जुबैर कुरैशी, देवेश त्यागी व मदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विधि विभाग के अध्यक्ष अजय शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में सिविल लाइन स्थित पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन में मोहन श्याम शर्मा एडवोकेट, प्रेम राज एडवोकेट, अश्वनी शुक्ला एडवोकेट, राजेंद्र गुर्जर एडवोकेट उपस्थित थे। महानगर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और अन्य फ्रंटल संगठनों ने भूतेश्वर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ आम जनता में हस्ताक्षर अभियान चलाया। महानगर अध्यक्ष एमएम शर्मा, युवा उपाध्यक्ष सरवन अहमद, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश पचौरी, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव काशान रिजवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed