{"_id":"611678be8ebc3ee04301890e","slug":"mathura-clerk-removed-for-indecency-with-female-employee-mathura-news-agr503595895","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: महिला कर्मचारी से अभद्रता करने वाले लिपिक को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: महिला कर्मचारी से अभद्रता करने वाले लिपिक को हटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम कार्यालय में साथी कर्मचारी से अभद्रता करने वाले लिपिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर आयुक्त ने चरित्र पंजिका में विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए उसे हटा दिया है।
निगम कार्यालय में तैनात लिपिक ब्रजलाल सैनी और उसके दो दोस्तों पर विभाग में कार्यरत महिला कर्मचारी ने 4 अगस्त को अश्लील हरकत आदि करने का लिखित में आरोप लगाया था। साथ ही कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। एक तरफ पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं विभागीय जांच सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल ने पूरी कर ली है। जांच में लिपिक के खिलाफ आरोप सही पाए गए।
नगर आयुक्त अनुनय झा ने कार्रवाई करते हुए ब्रजलाल सैनी की वेतन वृद्धि अस्थायी तौर पर रोकते हुए चरित्र पंजिका में विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित करा दी है। साथ ही लिपिक को उस पटल से हटा दिया है। नगर आयुक्त ने बताया कि अनुशासनहीनता के अलावा महिला कर्मचारियों से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।