{"_id":"66b32c804ac4bd301109acac","slug":"mathura-city-filled-with-joy-on-hariyali-teej-crowd-of-devotees-gathered-to-see-banke-bihari-2024-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाली तीज: हरे परिधान में बांके बिहारी की अलौकिक छटा, उमड़ी भक्तों की भीड़; फुहारों ने उल्लास किया दोगुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली तीज: हरे परिधान में बांके बिहारी की अलौकिक छटा, उमड़ी भक्तों की भीड़; फुहारों ने उल्लास किया दोगुना
Wed, 07 Aug 2024 01:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 07 Aug 2024 01:50 PM IST
सार
हरियाली तीज पर फुहारों के बीच तीर्थनगरी में उल्लास छाया रहा। बांके बिहारी के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हरे परिधानों में महिलाओं ने 16 शृंगार करके उत्सव मनाया।
विज्ञापन
हरियाली तीज: हरे परिधान में बांके बिहारी की अलौकिक छटा, उमड़ी भक्तों की भीड़
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है। चहुंओर हरियाली तीज की धूम है। इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखा। विधि विधान से पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
साथ ही हरे परिधानों में 16 शृंगार करके भगवान शिव-पार्वती का पूजन किया। साथ ही शृंगार की वस्तुएं दान कीं। तीज की कथा कह कर पति की दीर्घायु की कामना की। सुबह से घने बादल और फुहारों ने हरियाली तीज को और आनंदमय बना दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
बांके बिहारी के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
- फोटो : संवाद
इस मौके पर वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हरियाली तीज महोत्सव पर श्रद्धालु आराध्य के दर्शन को पहुंचे। वहीं आराध्य ने मंदिरों में हरे रंग की पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन दिए।
विज्ञापन
बांके बिहारी ने हरे रंग की पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन दिए
- फोटो : संवाद
मंदिरों और घरों में घेवर और फेनी का विशेष भोग लगाया गया। जगह-जगह सुहागिन महिलाओं ने सावन के गीत और मल्हार गए। झूला झूलकर हरियाली तीज का आनंद लिया। महिल्लाओ में उत्सव को लेकर गजब का उत्साह दिखाई दिया। विभिन्न रंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।