फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura news Chowkidar accuses BJP leader of beating

Mathura: पेट्रोल पंप के चौकीदार ने भाजपा नेता पर लगाया पिटाई करने का आरोप, थाने में दी तहरीर

Thu, 15 Sep 2022 09:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2022 09:32 AM IST
सार

पीड़ित चौकीदार भाजपा नेता के पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। आरोप है कि 12 सितंबर की रात भाजपा नेता व एक अन्य ने उसकी पिटाई की। 

विज्ञापन
Mathura news Chowkidar accuses BJP leader of beating
घायल चौकीदार लच्छो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र में राजमार्ग पर गांव अजीजपुर के समीप निर्माणाधीन पेट्रोल पंप पर तैनात चौकीदार ने भाजपा नेता पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि शराब के नशे में होने के कारण चौकीदार गिरकर घायल हो गया। राजनीतिक लोगों के बहकावे में आकर अनर्गल आरोप लगा रहा है। बुधवार सुबह काफी संख्या में चौकीदार की रिपोर्ट लिखवाने को लोग थाने पहुंचे।

विज्ञापन


कमला नगर निवासी लच्छो ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह भाजपा नेता तरुण सेठ के पंप पर चौकीदारी का कार्य करता है। 12 सितंबर की रात्रि में करीब 9:30 बजे आटा खत्म होने पर ढाबा पर खाना लेने के लिए चला गया। खाना लेकर वापस आने पर विष्णु व तरुण सेठ मौके पर वहां बैठे मिले और देखते ही गाली-गलौज करते हुए मारने लगे इससे उसके चोट आई है। 

विज्ञापन

धमकी देने का भी आरोप

दूसरे दिन घटना की जानकारी अन्य चौकीदारों को दी तो तरुण सेठ दो अन्य लोगों के साथ उपचार के लिए पलवल ले जाने लगे। 13 सितबंर को रात 11 बजे घर छोड़ गए। अगर घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने दी तहरीर 

उधर, भाजपा नेता तरुण सेठ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पंप पर तैनात चौकीदार विष्णु ने सूचना दी कि लच्छो पंप पर नहीं है। उसकी पत्नी से पूछा तो अनभिज्ञता जताई। जब वह रात्रि में पंप पर पहुंचे तो लच्छो वहां गिरा पड़ा मिला। उसने शराब ज्यादा पी रखी थी। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार का कहना था दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed