फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Cash and jewelery worth Rs 5 lakh stolen

मथुरा: पांच लाख रुपये की नकदी व आभूषण चोरी

Sun, 05 Sep 2021 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Cash and jewelery worth Rs 5 lakh stolen
गोवर्धन (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव पलसों में बदमाशों ने शनिवार रात को बंधक बनाकर अलग-अलग दो घरों के ताले चटका दिए। आलमारी में रखे 5.20 लाख रुपये की नकदी सहित आभूषण चुराकर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शनिवार मध्य रात को बदमाशों ने पलसों में महेश पांडेय व राधेश्याम के घर को निशाना बनाया। बदमाशों ने राधेश्याम के परिजनों को कमरे में बंद कर गेट की कुंदी धोती से बांध दी। इसके बाद आलमारी में रखे 5 लाख रुपये नकद, 2.5 लाख रुपये के आभूषण दो जोड़ी कुंडल, अंगूठी, आठ जोड़ी तोड़ियां आदि चोरी कर फरार हो गए। दूसरी वारदात महेश पांडेय के यहां हुई। यहां बदमाश ताला तोड़कर घर में घुसे।
विज्ञापन

20 हजार रुपये नकद व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। राधेश्याम ने बताया कि रात्रि को बदमाश गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे थे। परिजनों को कमरे में बंद कर गेट की कुंदी धोती से बांध दी थी। चोर घर में रखे पांच लाख रुपये, 2.5 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। सुबह जागने पर गेट खोला तो बाहर से कुंदी लगी हुई थी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed