फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Bullets fired for digging puddle, ration dealer killed, six injured

मथुरा: पोखर की खोदाई को लेकर चलीं गोलियां, राशन डीलर की मौत, छह घायल

Fri, 04 Jun 2021 08:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 08:37 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Bullets fired for digging puddle, ration dealer killed, six injured
मृतक धर्म सिंह डीलर (फाइल फोटो)। - फोटो : MATHURA
बलदेव/मथुरा। गांव नगला बली में पोखर की खोदाई को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। गोली चलने से राशन डीलर की मौत हो गई। महिला सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी देहात श्रीश्चंद, सीओ नीलेश मिश्र, थानाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

राशन डीलर के मरने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी देहात व सीओ ने बताया एक पक्ष का धर्म सिंह डीलर गोली लगने से घायल हो गया। उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। दूसरे पक्ष की ओर से एक महिला को गोली लगी है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। 10 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पूर्व प्रधान नत्थी सिंह पक्ष की ओर से महिला चंद्रवती पत्नी विजेंद्र के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल भिजवाया है। दोनों पक्षों की ओर से आधा दर्जन लोग घायल हैं। प्रधान संजय सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की सहमति से पोखर की खोदाई का कार्य किया गया था। वह बाहर गया था। पीछे से किसी बात को लेकर अचानक विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed