{"_id":"626ea2912bb92b370d0dca8b","slug":"mathura-bride-massacre-khubbiram-had-taken-a-loan-of-eight-lakhs-from-moneylenders-to-make-the-daughter-s-hands-yellow-mathura-news-mtr5169669196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: दुल्हन हत्याकांड: बेटी के हाथ पीले करने के लिए खूबीराम ने साहूकारों से लिया था आठ लाख का कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: दुल्हन हत्याकांड: बेटी के हाथ पीले करने के लिए खूबीराम ने साहूकारों से लिया था आठ लाख का कर्ज
विज्ञापन
मथुरा। मृतका काजल का पिता खूबीराम।
- फोटो : MATHURA
नौहझील (मथुरा)। गांव मुबारिकपुर के खूबीराम ने बेटी के हाथ पीले करने के लिए साहूकारों से आठ लाख रुपये का कर्ज लिया था।
28 अप्रैल को थाना नौहझील क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में खूबीराम प्रजापति की बेटी की शादी हो रही थी। गौतमबुद्ध नगर के थाना रबूपुरा के गांव कालूपुरा निवासी मटरू के पुत्र वीरपाल की बरात गांव पहुंच थी। रात में शादी की रस्में चल रहीं थीं। वर-वधू का जयमाला कार्यक्रम भी संपन्न हो चुका था। तभी रात में 1:30 बजे दुल्हन बनी युवती की फेरों से पहले ही गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस दिल दहलाने वाली घटना के बाद शादी का खुशनुमा माहौल मातम में बदल गया। उक्त घटना में नामजद मुख्य आरोपी अनीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खूबीराम प्रजापति का परिवार अभी भी सदमे में है। खूबीराम प्रजापति ने बताया कि काजल उसकी सबसे बड़ी बेटी थी। वह काजल की शादी धूमधाम से कर रहा था। उसने नोएडा में बजाज कंपनी में नौकरी करने वाले वीरपाल से बेटी की शादी तय की थी। बेटी की शादी में कोई कमी न रहे इसलिए उसने गांव के साहूकारों से आठ लाख रुपये का कर्ज लिया था। वह नोएडा में घरों में बागवानी का काम करता है। उसके पास जमीन भी नहीं है। खूबीराम के सामने कर्ज चुकाने का भी संकट खड़ा हो गया है।
पीड़ित परिवार से मिले विधायक राजेश चौधरी
रविवार को विधायक राजेश चौधरी ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान एसडीएम इंद्र नंदन एवं सीओ नेत्रपाल सिंह, प्रधान विकास शर्मा व जसवंत सिंह साथ थे।