फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: BJP's Mandal Minister's father arrested for breach of peace

मथुरा: भाजपा के मंडल मंत्री के पिता को शांतिभंग में किया गिरफ्तार

Thu, 15 Jul 2021 06:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Mathura: BJP's Mandal Minister's father arrested for breach of peace
मथुरा। कोतवाली सुरीर क्षेत्र का एक मामला प्रकाश में आया है। भाजपा के मंडल मंत्री मोहित वार्ष्णेय के पिता को पुलिस ने शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि बृहस्पतिवार को नशे में धुत एक युवक ने मंडल मंत्री से पहले तो गाली-गलौज की। जब मोहित ने विरोध किया तो मारपीट हो गई। मोहित के पिता दिनेशचंद गुप्ता भाजपा के ही सुरीरकलां के बूथ अध्यक्ष हैं। उन्होंने गत दिवस नौहझील के भाजपा नेता राजेश चौधरी की पत्नी सुमन राजेश चौधरी के ब्लॉक प्रमुख विजयी होने पर पोस्ट वायरल की थी।
विज्ञापन

इससे दूसरे गुट के भाजपा नेता मोहित से खफा थे। बताया जाता है कि शराब पीकर भाजपा मंडल मंत्री के साथ अभद्रता करने वाले युवक ने उल्टा कोतवाली सुरीर में भाजपा मंडल मंत्री एवं उनके पिता के खिलाफ शिकायत कर दी। इसमें पुलिस ने मंडल मंत्री के पिता दिनेशचंद गुप्ता को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम भाजपा, संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सुरीर कोतवाली में एकत्रित हो गए और उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन कोतवाली पुलिस ने अभद्रता करने वाले युवक के साथ-साथ मंडल मंत्री के पिता का शांतिभंग में चालान कर दिया। जिन्हें एसडीएम कोर्ट ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed