फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Auto rider farmer killed, five injured including couple

मथुरा: ऑटो सवार किसान की मौत, दंपती समेत पांच घायल

Sat, 13 Feb 2021 08:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 08:26 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Auto rider farmer killed, five injured including couple
मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर गणेशरा कट के पास कार की टक्कर से ऑटो सवार किसान की मौत हो गई, जबकि दंपती समेत पांच सवारी घायल हो गईं। कृष्णानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायलों को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार और ऑटो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गोकुल रेस्टारेंट तिराहा से ऑटो छह सवारियां लेकर गोवर्धन चौराहे की तरफ जा रहा था। शनिवार की शाम ऑटो गणेशरा कट के पास पहुंचा ही था कि दिल्ली की तरफ से आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ऑटो सवार घायल हो गए। कार और ऑटो चालक भाग खड़े हुए। एसआई अनुज कुमार ने बताया कि किसान बिजेंद्र सिंह (65) पुत्र हरचंदी निवासी नरी सेमरी की मौत हो गई है। यह गांव नरी सेमरी से बेटे के पास मायापुरम कॉलोनी जा रहे थे। इसके अलावा कंतो देवी पत्नी रहनो निवासी बाद, बबली पत्नी प्रेम सिंह निवासी बाद, गौरव सारिया पुत्र संजय सारिया निवासी बैंक कॉलोनी, कृष्णानगर और विजय पुत्र बंशी निवासी कोटा, छरौरा उसकी पत्नी संगीता घायल हो गई हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed