फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura : 4 people died and four injured after an accident on Yamuna Expressway

मथुरा में भीषण हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर कार के निकले पहिए से टकराकर बोलेरो पलटी, बच्ची समेत चार की मौत

Sat, 05 Nov 2022 07:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Nov 2022 07:34 AM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 87 के समीप आगे चल रही कार का पहिया निकल गया था, जिससे बोलेरो गाड़ी टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Mathura : 4 people died and four injured after an accident on Yamuna Expressway
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 87 के समीप आगे चल रही कार के निकले पहिए से बोलेरो की टक्कर हो गई, जिससे अनियंत्रित हुई बोलेरो गाड़ी डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गई। हादसे में छह साल की बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई। यह सभी बोलेरो गाड़ी में सवार थे। 

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक बोलेरो गाड़ी में आठ लोग सवार थे। यह लोग शादी समारोह में जा रहे थे। रात करीब 10 बजे बोलेरो गाड़ी एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 87 पर पहुंची, तभी आगे चल रही एक कार का पहिए निकल गया। बोलेरो गाड़ी पहिए से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। 
विज्ञापन

इनकी हुई मौत 

हादसे में बोलेरो सवार चंद्रपाल सिंह (65) निवासी गढ़ी जल सिंह थाना राया मथुरा और विशंबर पुत्र करुआ निवासी किरमासा थाना गोंडा अलीगढ़ मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरेंद्र पुत्र नामालूम निवासी भैंसारा थाना राया और छह साल की बच्ची राखी ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। चार साल प्रियांशी, प्रेमवती (23), श्याम सुंदर (28) घायल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि बोलेरो सवार सभी राया से आगरा जा शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। मृतक और घायलों में आपसी क्या संबंध है। देरारात 10 बजे यह हादसा हुआ है। बोलेरो में करीब आठ लोग सवार रहे थे। क्रेन से दोनों वाहनों को हटवाकर मार्ग सुचारू कराया गया। दूसरी कार के लोग सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed