{"_id":"62ea80cab6479019fe70f8c8","slug":"mathura-33-kv-power-line-shifting-faced-trouble-people-were-stricken-mathura-news-mtr5218006168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: 33 केवी विद्युत लाइन शिफ्टिंग की झेली मुसीबत, त्रस्त हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: 33 केवी विद्युत लाइन शिफ्टिंग की झेली मुसीबत, त्रस्त हुए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। यह है विद्युत माध्यमिक निर्माण खंड। 33 केवी विद्युत लाइन की शिफ्टिंग को बुधवार को आए निर्माण खंड के इंजीनियर फेल हो गए।
शिफ्ट करने के बाद लाइन होल्ड नहीं हो सकी तो फिर से उसे पुरानी लाइन से ही सप्लाई देनी पड़ी। विद्युत निगम की इस लापरवाही का खामियाजा 5 घंटे तक आकाशवाणी बिजलीघर के उपभोक्ताओं ने भुगता। इससे लोगों की दिनचर्या भी बिगड़ गई।
मथुरा-वृंदावन के चौड़ीकरण को लेकर 33 केवी विद्युत लाइन को शिफ्ट करना था। इसके लिए विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कृष्णानगर सचिन गुप्ता ने सुबह 5 से 7 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना जारी की थी। विद्युत माध्यमिक निर्माण खंड के एसई आलोक गोयल के कहने पर शटडाउन लिया गया।
हालांकि शटडाउन 5 बजे की बजाए सुबह 5:40 बजे लिया गया। इस दो घंटे के शटडाउन में लोगों को बिजली सुबह 7:40 बजे मिल जानी चाहिए थी, पर ऐसा नहीं हो सका। लोगों को 11 बजे बिजली मिल सकी। इसके चलते 5 घंटे उमस भरी गर्मी में पानी और बिजली के लिए आकाशवाणी बिजलीघर के उपभोक्ता परेशान हो उठे। एसई विद्युत माध्यमिक निर्माण खंड आलोक गोयल ने कहा कि लाइन होल्ड न होने के कारण यह परेशानी हुई। फिलहाल पुरानी लाइन से सप्लाई दी जा रही है। जल्द ही इसे शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
हमारा काम शट डाउन देने का था। 40 मिनट निर्माण खंड ने देरी की। लाइन होल्ड न होने से यह दिक्कत हुई। यह कार्य निर्माण खंड का है। अब पुरानी लाइन को फिर चालू किया गया।
- आनंद प्रकाश शुक्ला, एसई शहरी खंड