फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Master plan to be prepared for the development of Braj

Mathura News: ब्रज के विकास के लिए बनेगा मास्टर प्लान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Master plan to be prepared for the development of Braj
वृंदावन। ब्रज के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए एक एकीकृत योजना तैयार की जाएगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की नौवीं बोर्ड बैठक में मुख्यमंत्री ने इसके निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त प्रतीक्षा क्षेत्र और नए पार्किंग स्थल बनाने के निर्देश दिए। धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए पुरातात्विक सर्वेक्षण कराया जाएगा, जिसमें संस्कृति विभाग भी शामिल होगा। इसका उद्देश्य ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले स्थलों की पहचान कर ठोस कार्ययोजना बनाना है। मुख्यमंत्री ने बारिश में श्रद्धालुओं की परिक्रमा बाधित न होने की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने मथुरा में लगातार गिर रहे भूजल स्तर पर चिंता जताई। जल संरक्षण के लिए बड़े स्तर पर जल निकाय विकसित करने और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने बताया कि आठ बिंदुओं पर सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत कार्य हो रहा है। इन कार्यों से कुंडों के पुनर्भरण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

आयुक्त आगरा मंडल नगेंद्र प्रताप ने बरसाना के ऊंचागांव में सखीगिरी पर्वत के करीब 30 हेक्टेयर वन क्षेत्र के पारिस्थितिकीय पुनरुद्धार का प्रस्ताव रखा। फरह स्थित दीनदयाल धाम में पर्यटन अवस्थापना केंद्र, वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर अग्रभाग प्रकाश व्यवस्था, सुंदरीकरण और संकेतक की योजनाएं भी प्रस्तुत की गईं। गोवर्धन में पर्यटन सुविधाओं का विकास भी प्रस्तावित है। मथुरा-वृंदावन के बीच 11.80 किलोमीटर लंबे रेल बस मार्ग के स्थान पर यातायात के वैकल्पिक साधन विकसित करने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने रेलवे अधिकारियों से वार्ता कर आगे की कार्रवाई के लिए लोक निर्माण विभाग और आवास विभाग को संयुक्त रूप से काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग और अन्य मांगें
ब्रज चौरासी कोस बहिरवेदी परिक्रमा के उत्तर प्रदेश सीमा में आने वाले 158 किलोमीटर हिस्से के विकास का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को दिया गया। वृंदावन नगर में एक नया सिटी बस केंद्र बनेगा। गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बरसाना बाईपास के संरेखण पर आपत्ति जताते हुए पुराने रास्ते को चौड़ा करने का सुझाव दिया। बलदेव विधायक पूरन प्रकाश सिंह ने मथुरा के अंतरराष्ट्रीय बस स्टैंड को शीघ्र शुरू कराने की मांग रखी, जिसके लिए पराग डेयरी की भूमि खरीदी जा चुकी है। सांसद तेजवीर सिंह चौधरी और विधायक राजेश चौधरी ने राजा महेंद्र प्रताप की संपत्तियों के संरक्षण और उनकी मूर्ति स्थापित करने की मांग की, साथ ही तीर्थ मित्र योजना भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed