फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Massive Fire Breaks Out at Shivangi Metals Factory in Mathura Panic in Industrial Area

UP: मथुरा इंडस्ट्रियल एरिया की मेटल फैक्टरी में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं

Fri, 19 Dec 2025 12:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Dec 2025 12:52 PM IST
सार

गौर केंद्र इंडस्ट्रियल एरिया  स्थित शिवांगी मेटल्स की फैक्टरी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। 

विज्ञापन
Massive Fire Breaks Out at Shivangi Metals Factory in Mathura Panic in Industrial Area
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में शुक्रवार सुबह गौर केंद्र इंडस्ट्रियल एरिया में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां स्थित शिवांगी मेटल्स की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी जबरदस्त थी कि इसकी लपटें और घना काला धुआं कई फीट ऊंचा उठता दिखाई दिया। फैक्टरी में आग लगने के बाद इसमें कार्यरत कर्मचारियों को तुरंत तेजी से बाहर निकल गया और साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के आने से पहले ही आसपास के लोगों ने सुरक्षा के मद्देनजर दोनों तरफ से रास्तों को रोक दिया और अपने स्तर पर ही आग बुझाने की कोशिश करने लगे। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की दो से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं।
विज्ञापन




नेशनल हाईवे पर गोकुल रेस्टोरेंट क्रॉसिंगके पास गौर केंद्र इंडस्ट्रियल एरिया स्थित है। इसी औद्योगिक क्षेत्र में शिवांगी मेटल्स की फैक्टरी भी है। इसमें स्क्रैप मेटल का कारोबार होता है। फैक्टरी में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं। शुक्रवार सुबह भी फैक्टरी में नियमित रूप से काम शुरू हुआ लेकिन उसके बाद अचानक आग लग गई। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने की वजह क्या रही और इससे कितना नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed