फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Massive fire breaks out at furniture showroom in Mathura

मथुरा में फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग: जल गया सारा सामान, लपटों को देख दहशत में आए लोग; लाखों का नुकसान

Mon, 07 Sep 2026 08:36 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 07 Sep 2026 08:36 PM IST
सार

मथुरा के बीएसए रोड स्थित पांडे फर्नीचर शोरूम में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। सूचना पर पुलिस और दमकल की गाड़ियां माैके पर पहुंच गईं। आग में लाखों का माल जलकर खाक हो गया। 

विज्ञापन
Massive fire breaks out at furniture showroom in Mathura
मथुरा में फर्नीचर शोरूम में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के थाना कोतवाली मंडी लिंक रोड में बीएसए रोड स्थित पांडे फर्नीचर शोरूम में सोमवार शाम करीब छह बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और शोरूम में रखा फर्नीचर व अन्य सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


शोरूम कर्मचारियों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। कुछ ही देर में आग ने पूरे फर्नीचर गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल की करीब चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फर्नीचर स्वामी मोनू पांडे के अनुसार करीब 30 से 35 लख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed