{"_id":"679264cbeff48e7d6f07eaa5","slug":"married-woman-killed-for-dowry-in-mathura-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मां मुझे पीट रहे हैं...इसके बाद कट गया फोन, फिर मिली ऐसी सूचना, मायके वालों पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मां मुझे पीट रहे हैं...इसके बाद कट गया फोन, फिर मिली ऐसी सूचना, मायके वालों पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़
Thu, 23 Jan 2025 11:13 PM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:13 PM IST
सार
माैत से कुछ देर पहले विवाहिता ने अपनी मां को फोन किया। बताया कि ससुराल में उसके साथ मारपीट की जा रही है। इसके बाद फोन कट गया। कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी हुई कि उनकी बेटी की माैत हो गई है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर में बुधवार रात संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। छह माह पहले ही विवाह हुआ था। विवाहिता की मां ने दामाद और उसके तीन भाइयों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
आगरा के थाना खेरागढ़ के गांव भाकर निवासी संजना देवी ने अपनी बेटी कनिष्का (19) का विवाह 15 जुलाई 2024 को फरह के सलेमपुर निवासी हरेंद्र सिंह के साथ किया था। संजना देवी ने बताया कि बुधवार रात आठ बजे करीब उनकी बेटी कनिष्का का फोन आया।
बेटी ने बताया कि उसका पति हरेंद्र, जेठ जयकिशोर, रॉकी, विवेक उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया। उन्होंने कई बार फोन किया, लेकिन उठा नहीं। रात नाै बजे के करीब जेठ रॉकी का फोन आया कि कनिष्का की मौत हो गई है। वह अपने परिजन के साथ सलेमपुर पहुंचीं और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विवाहिता की मां ने बताया कि एक सप्ताह पहले दामाद ने दो लाख रुपये और बाइक की मांग की थी। जिसे देने में उन्होंने असमर्थता जताई। दहेज की मांग पूरी न करने पर पति समेत अन्य ससुरालियों ने उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या की है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर पर पति समेत तीन भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद मायका पक्ष को सौंप दिया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन