{"_id":"62245ce89ec20032746f359c","slug":"markets-closed-after-gau-rakshak-beaten-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में गोरक्षकों पर हमला: हमलावरों ने बंधक बनाकर पीटा, चार कार्यकर्ता घायल, विरोध में बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में गोरक्षकों पर हमला: हमलावरों ने बंधक बनाकर पीटा, चार कार्यकर्ता घायल, विरोध में बाजार बंद
Sun, 06 Mar 2022 12:50 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:50 PM IST
सार
मथुरा में रविवार सुबह उस समय बवाल मच गया, जब गोकशी की सूचना पर मनोहरपुरा में कुछ गोरक्षक पहुंच गए। इन गोरक्षकों को बंधक बनाकर इनके साथ मारपीट कर दी गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने गोरक्षकों को छुड़वाया।
विज्ञापन
मथुरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के कसाईपाड़ा (स्लॉटर हाउस) में गोकशी की खबर पर पहुंचे गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं को बंधक बनाकर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इसमें चार कार्यकर्ता घायल हो गए। हमले में तीन मोबाइल भी गिर गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
हमले के विरोध में शहर के प्रमुख बाजार बंद हो गए। दोनों समुदाय के लोग एक-दूसरे के सामने आने की सूचना पर बड़ी संख्या में फोर्स और पीएसी बुलानी पड़ी। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के सामने नारेबाजी की। हमला करने के आरोप में 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष रविकांत शर्मा के नेतृत्व में करीब 14 कार्यकर्ता रविवार की सुबह 6:30 बजे गोकशी की खबर लगने पर कसाईपाड़ा पहुंच गए। कुछ समझ पाते, इससे पहले ही सभी को बंधक बनाकर हमला कर दिया गया। हमले होते ही भगदड़ मच गई और अरुण गुर्जर, अनुपम चौधरी, बंटी पहलवान और हैदराबाद के कोटी मयुरेश घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने गोरक्षकों को मुक्त कराया
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने चारों गोरक्षकों को छुड़ाकर जिला अस्पताल भिजवाया। यहां फंसे अन्य कार्यकर्ताओं को सकुशल निकलवाया। हमले की सूचना पर पहुंचे गोरक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के सामने हंगामा काटते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।दो समुदाय का मामला होने के कारण दरेसी रोड, डीगगेट, कोतवाली रोड, घीयामंडी, चौक बाजार की दुकानें बंद हो गईं। दोनों समुदाय के युवाओं के आमने-सामने आते ही माहौल गर्माने लगा। पुलिस और पीएसी ने मामले को शांत कराया।
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि रविकांत शर्मा की तहरीर पर चुनन, चांद मोहम्मद उर्फ चांद, बाबूलाल उर्फ रोहित, इकबाल, असाद, फुरकान, तौसिम, नन्हे, चुमन, असीम, बक्को, आरिफ, शकील, जाकिर मेंबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।