{"_id":"5e46af9f8ebc3ee5ef1149ae","slug":"mallakhamb-zone-2-competition-mathura-news-agr4294246181","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक भारत श्रेष्ठ भारत मल्लखम्ब जोन-2 प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक भारत श्रेष्ठ भारत मल्लखम्ब जोन-2 प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
मथुरा। मलखम्ब फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में मल्लखम्ब का प्रदर्शन क?
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की एक भारत, श्रेष्ठ भारत योजना के अंतर्गत तीन दिवसीय राष्ट्रीय मल्लखम्ब जोन-2 प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को वात्सल्य ग्राम में हुआ। प्रतियोगिता में 9 राज्यों के 135 महिला-पुरुष खिलाड़ी और उनके कोच भाग ले रहे हैं।
शुक्रवार शाम मल्लखम्ब फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ विशेष अतिथि पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर, कोसी नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, खेलो इंडिया की उपनिदेशक मंजुश्री दयानंद, फेडरेशन अध्यक्ष डॉ. रमेश इन्दोलिया, सचिव डॉॅ. अजय झा ने दीप प्रज्ज्वलन कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं ।
जिला ओलंपिक संघ एवं आयोजन सचिव कन्हैया गुर्जर ने बताया कि फिट इंडिया के अंतर्गत देश के सभी राज्यों से अंडर 21 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता से जोड़ा गया है। पहले दिन के पुरुष टीम ने रोप मल्लखम्ब, पोल मल्लखम्ब एवं हैंगिग मल्लखम्ब पर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 15 फरवरी को सुबह 9 से 11 और शाम 6 से 8 बजे तक महिला वर्ग की प्रतिभागी अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। फेडरेशन अध्यक्ष डॉ. रमेश इंदोलिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को मल्लखम्ब के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
आज आएंगे अपर सचिव
फेडरेशन के पूर्व सचिव सुजीत कुमार ने बताया कि शनिवार को खेल मंत्रालय भारत सरकार के सचिव ओ पी चंचल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे ।