{"_id":"64f8cf50e81c08cb160c8fe5","slug":"mahabhishek-of-thakur-banke-bihari-today-midnight-shadow-gaiety-mathura-news-c-29-1-mtr1018-130683-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आज आधी रात ठाकुर बांकेबिहारी का महाभिषेक, छाया उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आज आधी रात ठाकुर बांकेबिहारी का महाभिषेक, छाया उल्लास
Thu, 07 Sep 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जन्मोत्सव का उल्लास छाया हुआ है। लल्ला के जन्म की सभी तैयारियां बुधवार शाम तक पूरी कर ली गईं। मंदिर को रंगबिरंगी रोशनी से सजा दिया गया। गोस्वामी बृहस्पतिवार आधी रात जन्मोत्सव पर ठाकुर जी को भव्य शृंगार के साथ जड़ावदार पोशाक धारण कराएंगे। वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती रात 1.55 बजे होगी।
बांकेबिहारी मंदिर सहित नगर के प्राचीन सप्तदेवालयों में मंदिरों के सेवायत गोस्वामी प्रभु के अभिषेक के लिए पंचामृत, शोभायमान पोशाक और छप्पन भोग, मोहन भोग की तैयारी पूरी कर चुके हैं। ठाकुरजी को दूध, दही व धनिया की पंजीरी का भोग लगाया जाएगा।
बृहस्पतिवार रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मुख्य आकर्षण केंद्र ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, राधास्नेह बिहारी मंदिर, जन्मस्थान, द्वारिकाधीश सहित अन्य मंदिरों में विविध आयोजन होंगे। दूसरे दिन नंदोत्सव मनाया जाएगा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में वर्ष में एक बार होने वाली मंगला आरती रात्रि 1.55 बजे होगी। ठाकुर राधादामोदर मंदिर, शाहजी मंदिर और ठाकुर राधारमण मंदिर में दिन में प्रभु का अभिषेक होगा। जबकि अन्य मंदिरों में और ब्रजवासियों के घरों में अर्धरात्रि में ठाकुरजी का महाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि कान्हा के जन्मोत्सव पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर बांकेबिहारी मंदिर के बाहर व आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर प्रशासन ने 50 अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए हैं।