फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Magorra police sent father and son to jail

मगोर्रा पुलिस ने पिता-पुत्र को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Magorra police sent father and son to jail
गोवर्धन/सौंख(मथुरा)। मगोर्रा के गांव अड्डा में दलितों पर हुए जानलेवा हमले और बवाल में गिरफ्तार किए पिता को जेल भेज दिया है, वहीं नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह भेजा गया है। इसके अलावा मगोर्रा पुलिस पांच हमलावरों की तलाश में राजस्थान और यूपी के कई जिलों में दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि हमले का मुख्य आरोपी पकड़ा गया है।
विज्ञापन

२० फरवरी को गांव अड्डा में वोट न देने को लेकर दबंगों ने दलितों पर हमला कर दिया था। इसमें सात दलित घायल हुए थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। १० दिनों तक पुलिस को छकाने वाले पिता-पुत्र को मगोर्रा पुलिस ने दबोच लिया। सीओ गोवर्धन गौरव त्रिपाठी ने बताया थाना मगोर्रा प्रभारी मनोज शर्मा ने हमले का आरोपी रोहताश निवासी गांव अड्डा और उसका १३ साल के बेटे को पकड़ा है।
विज्ञापन

पिता लालपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया था और बेटे को घर से गिरफ्तार किया है। रोहताश को जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग होने के कारण बेटे को बाल सुधार गृह भेजा गया है। इसके अलावा मुख्य आरोपी समेत पांच हमलावरों की तलाश में राजस्थान के भरतपुर, डीग और यूपी के आगरा, मथुरा, हाथरस में दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही सभी हमलावर पुलिस की गिरफ्तार में होंगे। गांव अड्डा में फिलहाल शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलितों पर हमले में नामजद हैं तीन नाबालिग
दलितों पर हमले में नामजद सात में से तीन नाबालिग हैं। सीओ गोवर्धन ने बताया कि तीन नाबालिग में से एक को पकड़ लिया गया है, जबकि दो नाबालिग के अलावा तीन बालिगों की तलाश की जा रही है।

पीड़ित पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट
पीड़ित जगराम पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नजर आए। उनका कहना है कि जल्द मुख्य आरोपी समेत पांच हमलावरों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए। इनकी गिरफ्तारी के बाद ही दलित परिवार सुरक्षित हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed