फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Magistrates entrusted with responsibility of ensuring fair and peaceful examination

Mathura News: नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए सौंपी मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Magistrates entrusted with responsibility of ensuring fair and peaceful examination
मथुरा। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए बुधवार को डीएम ने बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों तथा केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा करने के लिए मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर समय से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और परीक्षा से पूर्व केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा अवधि के दौरान प्रतिदिन दोनों पालियों में नियमित अंतराल पर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करें। सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकॉर्डर की कार्यशीलता काे प्रतिदिन जांचें। किसी भी प्रकार की खराबी होने पर तत्काल जिला विद्यालय निरीक्षक एवं कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी को सूचना दी जाए।
विज्ञापन

बताया कि बोर्ड परीक्षाएं 18 से 12 मार्च 2026 तक 119 परीक्षा केंद्रों पर होंगी। परीक्षाएं सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक तथा दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक दो पालियों में कराई जाएंगी। परीक्षा संचालन के लिए 5 जोनल मजिस्ट्रेट, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 119 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 119 केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों में 11 राजकीय, 73 सहायता प्राप्त और 35 वित्तविहीन संस्थान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल परीक्षा में 19,161 बालक और 16,027 बालिकाएं, कुल 35,188 परीक्षार्थी शामिल होंगे जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 20,768 बालक और 14,213 बालिकाएं, कुल 34,981 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा संबंधी शिकायतों और सूचनाओं के लिए जनपद में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका संपर्क नंबर 9454457564 है।
जिलाधिकारी ने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, एसपी यातायात मनोज कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed