फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Made husband unconscious by strangling him then killed him by electrocution

UP: पति का गला दबाया, नहीं मरा तो ऐसे दी दर्दनाक माैत...पत्नी की एक हरकत से खुल गया हत्या का पूरा राज

Sun, 02 Feb 2025 11:21 AM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 02 Feb 2025 11:21 AM IST
सार

परिजनों को पत्नी के मोबाइल से आपत्तिजनक चैट हाथ लगीं। इससे परिजनों का शक पुख्ता हो गया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हत्या का पूरा राज खुल गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया तार भी बरामद किया है।
 

विज्ञापन
Made husband unconscious by strangling him then killed him by electrocution
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में संदिग्ध हालात में पति की मौत के मामले में वांछित पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने पकड़कर चालान कर दिया। पुलिस ने कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एल्यूमीनियम का तार, भांग की पुड़िया बरामद की है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

बैंक कॉलोनी निवासी मनोज की 19 जनवरी को घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने मनोज के शव को शेरगढ़ के बहटा ले जाकर बिना कोई पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। पिता गंगाराम ने आरोप लगाया था कि पत्नी आरती ने मनोज का गला दबाकर बेहोश कर दिया। बेहोश हो जाने के बाद बिजली के तार से करंट लगाकर हत्या कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगाराम का कहना था कि बेटे की मौत के बाद घर में सगे-संबंधी और रिश्तेदारों का आना-जाना लगा था। इस बीच मनोज की पत्नी किसी से दिनभर फोन पर बातचीत करती रहती थी। वह न किसी के पास बैठती न ही परिजनों से बात करती थी।

उसके चेहरे पर दुख के भाव भी नहीं था। इसी शक के चलते उसका मोबाइल चेक किया तो प्रेमी के साथ व्हाट्सएप चैट हाथ लग गई। प्रभारी निरीक्षक अजित सिंह ने बताया कि पत्नी आरती तथा प्रेमी गांव गांगवान निवासी पुष्पेंद्र उर्फ पवन को बठैन गेट के समीप से पकड़कर चालान कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed