{"_id":"64cff3db6baabd83030c68d4","slug":"luxury-minibuses-will-run-in-vrindavan-one-day-ticket-mathura-news-c-29-1-mtr1009-116338-2023-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: वृंदावन में चलेंगी लग्जरी मिनी बसें, दिनभर का होगा एक टिकट; बांकेबिहारी के दर्शन का सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: वृंदावन में चलेंगी लग्जरी मिनी बसें, दिनभर का होगा एक टिकट; बांकेबिहारी के दर्शन का सफर होगा आसान
Mon, 07 Aug 2023 08:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Mon, 07 Aug 2023 08:59 AM IST
सार
वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ दिन व दिन बढ़ती ही जा रही है। वहीं वीकेंड पर तो आलम ये रहता है कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की संख्या मार्गों को जाम कर देती है। इस समस्या को देखते हुए लग्जरी मिनी बसें चलाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन में अब श्रद्धालु का सफर और आसान हो जाएगा। यह संभव होगा मिनी लग्जरी बसों से। इन बसों में श्रद्धालु सिर्फ एक टिकट से ही दिनभर का सफर कर सकेंगे। इस कार्ययोजना पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद टाटा मोटर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है। इन बसों को शहर के बाहर मल्टी लेवल पार्किंग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसलिए की गई व्यवस्था
वृंदावन की भीतरी यातायात व्यवस्था प्रशासन के लिए बड़ी समस्या बन चुका है। शानिवार और रविवार की स्थितियां और विकराल हो जातीं हैं। इन दौरान कुछ कदमों की दूरी तय करने में कई बार जाम के कारण घंटों का वक्त लगता है। बाहरी वाहनों के साथ स्थानीय ई-रिक्शा की अधिकता भी जाम का कारण बनती है। इससे निजाते के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने टाटा मोटर्स से संपर्क साधा है। कंपनी प्रतिनिधियों ने वृंदावन की सड़कों का प्रारंभिक सर्वे करने के बाद लग्जरी मिनी बस के संचालन का सुझाव दिया है। ये लग्जरी मिनी बसें वृंदावन के बाहरी क्षेत्र में मल्टी लेवल पार्किंग से शुरू होकर विभिन्न मंदिरों के पास से गुजरेंगी।ये भी पढ़ें - UP Roadways: मथुरा में आईं जीपीएस, वाईफाई और टेलीविजन की सुविधा से लैस बसें, CCTV से अधिकारी जान सकेंगे हाल
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को दिया जाएगा कूपन
इसके लिए श्रद्धालुओं को एक दिन का कूपन खरीदना होगा। कूपन के आधार पर बस के किसी भी स्टॉपेज से चढ़ा और उतरा जा सकेगा। यह कूपन 24 घंटे के लिए मान्य होगा। कूपन मल्टी लेवल पार्किंग ही नहीं, होटल-रेस्टोरेंट और आम दुकानों पर भी उपलब्ध होंगे। बसों की उपलब्धता योजना की डीपीआर पर निर्भर करेगी। इस बस सेवा की योजना का प्रस्तुतिकरण सोमवार को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के समक्ष कंपनी के प्रतिनिधि करेंगे।ये भी पढ़ें - अमृत भारत स्टेशन योजना: वीडियो कॉन्फ्रेंस से पीएम ने किया अनावरण, MP हेमामालिनी बोलीं-विकास ही पहली प्राथमिकता