फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   MP Hema Malini unveiled plaque for rejuvenation of Govardhan Railway Station

अमृत भारत स्टेशन योजना: वीडियो कॉन्फ्रेंस से पीएम ने किया अनावरण, MP हेमामालिनी बोलीं-विकास ही पहली प्राथमिकता

Sun, 06 Aug 2023 02:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Aug 2023 02:13 PM IST
सार

मथुरा में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से योजना की शुरुआत की। इस मौके पर MP हेमामालिनी ने कहा कि विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता है। 

विज्ञापन
MP Hema Malini unveiled plaque for rejuvenation of Govardhan Railway Station
अमृत भारत स्टेशन योजना: MP हेमामालिनी बोलीं- विकास ही पहली प्राथमिकता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास होगा। रविवार की सुबह पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से योजना की शुभारंभ किया। इसी कड़ी में मथुरा के गोवर्धन रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प होगा। इस दौरान सांसद हेमा मालिनी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन

 
गोवर्धन रेलवे स्टेशन के 16.80 करोड़ की लागत से होने वाले विकास की आधार शिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से रखी। इसके साथ ही सांसद हेमा मालिनी ने शिला पट्टिका का अनावरण किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि विकास ही पहली प्राथमिकताओं में शामिल है। गोवर्धन में आस्था और विश्वास के साथ श्रद्धालु आते हैं। अब उनको रेलवे स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि सब स्टेशनों का सौंदर्यीकरण हो। रेलवे का सफर सुखद अनुभव महसूस कराए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- IBPS RRB PO Exam 2023: परीक्षा में सर्वर हैक, बाहर से ऑपरेट किए जा रहे कंप्यूटर; परीक्षार्थियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे मंडल के मंडल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि पुनर्विकास योजना में स्टेशन के पूरे एरिया का विकास किया जाएगा। इसमें प्लेटफार्म, शेड, लिफ्ट, ओवरब्रिज का चौड़ीकरण करना, टॉयलेट की सुविधाओं को बेहतर करना शामिल है। रेलवे की कार्मिक शाखा द्वारा जागरूकता के लिए बच्चों के बीच देश और रेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 

यह भी पढ़ेंः- भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को दो साल की सजा: विपक्षी बोले- राहुल गांधी की तरह तुरंत रद्द हो संसद सदस्यता

कार्यक्रम के दौरान राधाकृष्ण की लीलाओं से अभिभूत कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया, महारास, मयूर नृत्य आदि के कार्यक्रम में ब्रज के कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए अतिथियों ने खूब तालियां बजाई। स्कूली बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद हेमा मालिनी, मेयर दिनोद अग्रवाल, रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल,  जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, एसडीएम दीपिका मेहर, नगर पंचायत राधाकुंड चेयरमैन रामफल, चेयरमैन प्रभा देवी, संजय शर्मा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed