UP Roadways: मथुरा में आईं जीपीएस, वाईफाई और टेलीविजन की सुविधा से लैस बसें, CCTV से अधिकारी जान सकेंगे हाल
UP Roadways: मथुरा में जीपीएस, वाईफाई और टेलीविजन की सुविधा से लैस बसें अनुबंधित की गईं हैं। इनमें लगे CCTV से अधिकारी बस में यात्रियों का हाल जान सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में मथुरा डिपो के रोडवेज बेड़े में आधुनिक सुविधाओं से लैस 10 नई अनुबंधित बसें शामिल की गईं हैं। मथुरा से अलीगढ़ के बीच चलने वाली इन बसों में यात्रियों को वाईफाई, टीवी, मोबाइल चार्ज करने के लिए सॉकेट भी मिलेगा। सुरक्षा की दृष्टि से इन बसों में जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे में भी लगे हैं, जिससे बस स्टेशन पर तैनात अधिकारी बस की लोकेशन भी देख सकेंगे। इन बसों का किराया भी सामान्य रहेगा।
जयपुर की एक निजी वर्कशॉप द्वारा तैयार इन बसों का बस मालिकों से अनुबंध किया गया है। 52 सीटर बसें मथुरा से अलीगढ़ के लिए वाया सौंख संचालित की जाएंगी। बसों में लगे वाईवाई और टीवी का यात्री सफर के दौरान आनंद ले सकेंगे। इन बसों में लगे जीपीएस से बस स्टेशन और वर्कशॉप पर तैनात अधिकारी इनकी लोकेशन पता लगा सकते हैं कि बस किस दिशा में कहां चल रही हैं।
यह भी पढ़ेंः- UP: इटावा से BJP सांसद रामशंकर कठेरिया को दो वर्ष की सजा, 50 हजार का जुर्माना, मारपीट और बलवा करने का मामला
अधिकारी बसों के अन्दर लगे कैमरों से यह भी देख सकेंगे कि यात्री को किसी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है। इसके लिए बस के अन्दर दो कैमरे और बाहर आगे-पीछे दो कैमरे लगे हैं। हाईटेक बसों का किराया भी अन्य बसों की तरह सामान्य रहेगा।
रोडवेज द्वारा यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए 10 नई आधुनिक सुविधाओं से लैस बसों का उनके मालिकों से अनुबंध किया है। ये बसें मथुरा-अलीगढ़ के बीच वाया सौंख संचालित की जा रही हैं। -मदनमोहन शर्मा, एआरएम
यह भी पढ़ेंः- सात दिन में टूटी शादी: हनीमून पर रात को हुआ कुछ ऐसा...साथ रहने से मना कर रही दुल्हन, बात सुन घर वाले भी सन्न
नई बसों में ये हैं सुविधाएं
- यात्रियों के लिए वाईफाई
- टेलीविजन
- मोबाइल चार्जर सॉकेट
- जीपीएस सिस्टम
- बस के अन्दर सीसीटीवी कैमरे
- बैक व फ्रंट कैमरा
यह रहेगा यात्री किराया
मथुरा से अलीगढ़ के बीच चलने वाली इन बसों का किराया भी रोडवेज द्वारा सामान्य रखा गया है। मथुरा से अलीगढ़ का प्रति यात्री किराया 97 रुपये और मथुरा से सौंख का प्रति यात्री 33 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।