{"_id":"570bece34f1c1b7f494a6afa","slug":"love-with-auto-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो चालक के साथ जाने पर अड़ी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो चालक के साथ जाने पर अड़ी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
दिल का नंबर जानिए
- फोटो : love heart
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवारी के रूप में आई महिला टेंपो चालक के साथ ही चली गई। करीब 20 दिन से उसके साथ रह रही थी कि उसके ससुरालीजनों को पता चल गया। वे उसे थाने लेकर आए, लेकिन वह किसी कीमत पर उनके साथ जाने को तैयार नहीं हुई। पुलिस कहना है कि मजिस्ट्रेट के यहां बयान दर्ज कराने के बाद ही पता चलेगा कि महिला कहां जाएगी।
थाना राया क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का विवाह पांच वर्ष पूर्व हुआ था। अब उसके दो बच्चे भी हैं। 20 दिन पूर्व वह मायके राया जाने के लिए अकेली आई थी। अटल्लाचुंगी पर उसकी मुलाकात टेंपो चलाने वाले जहांगीरपुर थाना मांट निवासी युवक से हो गई।
वह मायके न जाकर उसी के साथ चली गई। किसी प्रकार से परिवारीजनों को पता चल गया तो वह उसे पकड़ कर राया थाने ले आए। यहां पर महिला ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। वह चीख कर कह रही थी कि चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन साथ इसी के जाऊंगी। देर शाम तक उसे मनाने के लिए मायके और ससुराल पक्ष के लोग लगे रहे, लेकिन महिला अपनी बात पर अड़ी रही।