फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lord Krishna's Leelas will be seen on the fountain in Jawahar Bagh

UP: जवाहर बाग में जहां कभी हिंसा की आग में धधक उठा था मथुरा, वहां कर सकेंगे श्रीकृष्ण की लीलाओं का दीदार

Fri, 12 Jul 2024 01:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Jul 2024 01:16 PM IST
सार

2 जून 2016 की वो काली शाम, जब हिंसा की आग में मथुरा का जवाहर बाग जल उठा था। उस मंजर को याद कर आज भी लोग सिहर उठते हैं। अब यहां लोग कृष्ण की लीलाओं का दीदार कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Lord Krishna's Leelas will be seen on the fountain in Jawahar Bagh
जवाहर बाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के जवाहर बाग में फव्वारे पर अब लोगों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का दीदार होगा। इसके लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा करोड़ों की लागत से लाइट एंड साउंड सिस्टम लगवाया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

विज्ञापन


देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण शहर को सजाने संवारने की योजनाओं पर कार्य कर रहा है। इसी शृंखला में शहर के जवाहर बाग में लाइट एंड साउंड सिस्टम का निर्माण किया जा रहा है। चार करोड़ 10 लाख की लागत से बनाए जा रहे इस सिस्टम के लिए पेड़ों के बीच पानी का विशाल टैंक बनाया जा रहा है। इसके बाद टैंक में फव्वारे और पंपिंग मशीन लगाई जाएंगी। इसके साथ ही रंग-गिरंगी लाइट एवं साउंड सिस्टम लगाए जाएंगे। प्रकृति के बीच फव्वारों पर लाइट से भगवान राधाकृष्ण की लीला को दर्शाया जाएगा। साथ ही सुमधुर भजन भी सुनाई देंगे।
विज्ञापन


एमवीडीए की इस परियोजना पर गाजियाबाद के आरके इंटरप्राइजेज द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में लाइट एंड साउंड का कार्य 20 प्रतिशत हो गया है। एमवीडीए के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि जवाहर बाग में लाइट एंड साउंड सिस्टम चार करोड़ 10 लाख की लागत से बनाया जा रहा है। इसमें भगवान कृष्ण की लीलाएं संगीत के साथ फव्वारों पर दिखेंगी। यह परियोजना 15 सितंबर तक पूरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed