फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lord Giriraj will be seated upon a lotus-petal-adorned Sheshnag.

Mathura News: कमल दल-शेषनाग पर विराजेंगे गिरिराज प्रभु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Lord Giriraj will be seated upon a lotus-petal-adorned Sheshnag.
गोवर्धन। अनंत चतुर्दशी पर गिरिराज तलहटी में 25 सितंबर को अलौकिक छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कमल दल और शेषनाग पर विराजमान गिरिराज महाराज दर्शन देंगे। पूर्णिमा पर छप्पन भोग स्थल पर सप्त ध्वजा पूजन के साथ कोलकाता और ओडिशा के कारीगरों ने राजमहल व कुंज निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया है। तलहटी को हरियाली से सजाकर हरिप्रियतमा का स्वरूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

श्रीगिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने बताया कि इंद्र का मानमर्दन कर भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर गिरिराज को धारण किया था। उसी स्मृति में ब्रजवासी गिरिराज प्रभु को छप्पन भोग अर्पित करते हैं। महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन ब्रजवासियों के मनोरथ की पूर्ति के लिए विशेष रूप से किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत 18 सितंबर को अन्नपूर्णा रथ रवाना होगा। 19 को भट्टी पूजन और वर्ण बंधन से महोत्सव की शुरुआत होगी। 23 को दुग्ध धारा के साथ परिक्रमा लगाई जाएगी। 24 सितंबर को सप्त नदियों के जल, गाय के दूध और जड़ी-बूटियों से प्रभु का महाभिषेक होगा और शाम को स्वामी श्रीहरिदास संगीत समारोह में देश के नामी कलाकार प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 25 सितंबर को छावरिया सेवा के बाद शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक कमल दल के साथ शेषनाग पर विराजमान गिरिराज प्रभु दर्शन देंगे। छप्पन भोग के व्यंजन वैष्णव विधि से तैयार करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से हलवाई आ रहे हैं। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दीनानाथ, राजेंद्र सर्राफ, भगवान दास खंडेलवाल, राघवेंद्र गर्ग, राकेश गर्ग आढ़ती, दिनेश सादाबाद, पंकज जौहरी, अरविंद विसावर, दिनेश मंगल, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed