{"_id":"5eb005e38ebc3e90470cef35","slug":"lockdown-mathura-news-agr440394044","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान से आए 11 हजार लोगों को बसों से भिजवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान से आए 11 हजार लोगों को बसों से भिजवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। लॉकडाउन में पड़ोसी राज्य राजस्थान में फंसे उत्तर प्रदेश के कई जनपदों के 11 हजार लोगों को सोमवार तक 300 बसों से उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि तीन दिवसीय अभियान में राजस्थान से आए लोगों की व्यवस्था के लिए जाजमपट्टी एसआरसी नर्सिंग इंस्टीट्यूट रसूलपुर पर मुख्य प्वाइंट बनाया गया।
बताया कि सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए आने वाले लोगों की थर्मल स्कीइंग कराई गई। लोगों को भोजन के पैकेट बांटे गए। उत्तर प्रदेश की अलग-अलग डिपो की बसों से चित्रकूट, गाजियाबाद, झांसी, गोरखपुर, मुरादाबाद, इटावा, कानपुर, लखनऊ आदि स्थानों पर लोगों को भिजवाया गया। गोवर्धन गिरिराज जी में लॉकडाउन में फंसे लोगों को भी उनके ग्रह जनपद भिजवाया गया है।
अब तक 11450 लोगों को उनके घर भिजवाया जा चुका है। यहां आने वाले लोगों की चिकित्सकीय देखरेख सीएचसी प्रभारी डॉ. रूपेंद्र सिंह ने की। एडीएम प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, सीओ जितेंद्र सिंह, तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक, रसूलपुर प्रधान प्रतिनिधि देवी सिंह कुंतल, श्रीजी गोवर्धन महाराज कॉलेज के डायरेक्टर बिंदेश दीक्षित, लेखपाल गौरीशंकर शर्मा, योगेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
घर जाने की सूचना पर मिली खुशी
लॉकडाउन में फंसे लोगों के चेहरों पर उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब पुलिस-प्रशासन ने माइक से एनाउंस कर उन्हें बुलाया जा रहा था। झांसी से गिरिराज जी की परिक्रमा करने आए रामलाल पंचमुखी आश्रम में रुके हुए थे। उन्होंने बताया कि वे लॉकडाउन से पहले यहां आए थे और फंस गए। राजस्थान से आए छात्र मयंक ने बताया कि वह इटावा का रहने वाले हैं। अब घर जाने पर अच्छा लग रहा है।