फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lockdown

सड़कों पर पहरा, खेतों की पगडंडी से होकर गुजर रहे मजदूर

Sat, 02 May 2020 10:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
lockdown
कोसीकलां में बिहार के मजदूरों से वार्ता करते हुए एसपी ग्रामीण श्रीशचंद। संवाद - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। लॉकडाउन में सड़कों पर पुलिस का कड़ा पहरा है। ऐसे में घर लौटने के लिए प्रवासी मजदूर खेतों की पगडंडी से होकर गुजर रहे हैं। प्रदेश की सीमाएं सील होने के बाद भी हरियाणा, दिल्ली से बड़ी संख्या में मजदूर जिले में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने जिले की सीमा पर 116 मजदूर को पकड़ लिया। इन्हें हिंदू इंटर कॉलेज में क्वारंटीन किया गया। 150 मजदूरों को हरियाणा पुलिस के सुपुर्द किया गया। क्वारंटीन मजूदरों की कोरोना संक्रमण की जांच होगी। जांच रिपोर्ट सामान्य मिलने के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दी जाएगी। गांव और खेतों से जिले की सीमा को पार करने वाले लोगों पर पुलिस की नजर है। लगातार निगरानी करके इन्हें पकड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य की जांच होगी
क्वारंटीन किए गए सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच होगी। उसके बाद ही अग्रिम फैसला लिया जाएगा। फिलहाल सभी मजदूर यही रहेंगे। इसके अलावा करीब 150 मजदूर हरियाणा से होते हुए जिले की सीमा में आए थे। इसलिए शासन के निर्देशों के अनुरूप सभी को हरियाणा के थाना होडल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हरियाणा से ही इन सभी मजदूरों की घर वापसी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रीशचंद, एसपी ग्रामीण, मथुरा।
जेबीएम के 98 कर्मचारियों पर फैसला नहीं
कोसीकलां। कोटवन औद्योगिक क्षेत्र में लक्जरी बस बनाने वाली जेबीएम कंपनी में 98 कर्मचारी कार्यरत हैं। जिन्होंने प्रशासन को अपने घर जाने की इच्छा जताई थी। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया कि अभी तक उन कर्मचारियों के घर जाने को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है। उधर लगातार हरियाणा और दिल्ली से आ रहे लोगों को क्वरंटीन करने के लिए शामकेन फैक्टरी में बने शेल्टर होम में ठहराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed