फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Live Streaming can be held of Mangala Aarti on Shri Krishna Janmashtami at Shri Banke Bihari Mandir Vrindavan

लाइव देख सकेंगे श्रीबांकेबिहारी की मंगला आरती: चौराहों और पार्किंग स्थलों पर लगेंगी LED; कोर्ट लेगा निर्णय

Sat, 02 Sep 2023 10:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 10:20 PM IST
सार

 श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस बार श्रीबांकेबिहारी की मंगला आरती लाइव देख सकेंगे। इसके लिए चौराहों और पार्किंग स्थलों पर LED स्क्रीन लगाई जाएंगी। इस कोर्ट अंतिम निर्णय लेगा 

विज्ञापन
Live Streaming can be held of Mangala Aarti on Shri Krishna Janmashtami at Shri Banke Bihari Mandir Vrindavan
श्रीबांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की मध्य रात्रि होने वाली मंगला आरती की लाइव स्ट्रीमिंग हो सकती है। इसका प्रस्ताव तैयार कर प्रबंधन समिति ने मथुरा मुंसिफ कोर्ट में रखा है। अब कोर्ट स्तर से इस पर निर्णय होगा। इस प्रस्ताव पर सुनवाई के लिए चार सितंबर की तिथि नियत है। 

विज्ञापन


इधर, नगर निगम लाइव टेलीकास्ट कराने की तैयारी में जुट गया है। वृंदावन के तिराहे-चौराहों और पार्किंग स्थलों समेत छह स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। नगर आयुक्त अनुनय झा ने इस संबंध में शनिवार को बैठक भी की। यह बैठक वृंदावन स्थित स्थानीय पर्यटक सुविधा केंद्र के सभागार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की व्यवस्थाओं के संबंध में आयोजित की गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आगरा में जमीन विवाद में दो पक्षों में चली गोलियां: तीन लोग घायल, मौके पर दो थानों की पुलिस; हिरासत में कई लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नगर आयुक्त अनुनय झा ने निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि मंगला आरती के सुलभ दर्शन को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण एवं मंदिर प्रबंधन समिति से समन्वय स्थापित करते हुए विद्यापीठ चौराहा, जुगलघाट, हरिनिकुंज तिराहा, स्नेह बिहारी मंदिर, जादौन पार्किंग, रमणरेती पुलिस चौकी एवं कालीदह पार्किंग पर एलईडी स्क्रीन लगवाई जाएं। श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी न हो। व्यापक स्तर पर विशेष सफाई अभियान चलाएं।

उन्होंने कहा कि कान्हा गोशाला से पागल बाबा होते हुए प्रेम मंदिर तक एवं छटीकरा मोड़ से विद्यापीठ चौराहा व रमणरेती पुलिस चौकी से केसी घाट तक एवं संपूर्ण परिक्रमा मार्ग तथा सप्त देवालयों के आसपास अतिरिक्त सफाई कर्मी निरंतर चूना छिड़काव तथा मुख्य मार्गों पर रोड स्वीपिंग मशीन चलाई जाएं। नाले नालियों से सिल्ट उठाई जाए। 

यह भी पढ़ेंः- UP: कनेक्शन कटवाने के 10 साल बाद भेज दिया छह लाख का बिजली बिल, रसीद देख युवक को आ गए चक्कर; अधिकारी सुनते नहीं

मार्गों व पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में जगह-जगह पीने के पानी के टैंकर खड़े कराएं। मोबाइल टॉयलेट खड़े किए जाएं। इसके अलावा श्रद्धालुओं के विश्राम को अटल्ला चुंगी पर व परशुराम आश्रम पर रैन बसेरा संचालित कराया जाए। रमणरेती पुलिस चौकी से चीर घाट तक विशेष विद्युत सजावट की जाए। घाटों पर विशेष लाइटिंग करें। मुख्य मार्गों स्वागत द्वार बनवाएं। सात्यिक पार्किंग कालीदह पर नगर निगम का कैंप कार्यालय बनाया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा को भंडारा कराएं। 

इसी स्थान चिकित्सा कैंप लगाया जाए। मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाया जाए। बैठक में अपर नगर आयुक्त क्रान्ति शेखर सिंह, उप नगर आयुक्त मयंक यादव, सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता, अधिशासी अभियंता सिविल रिजवान अहमद, सहायक अभियंता सिविल विक्रमाजीत, अवर अभियंता सिविल अरूण कुमार, कर अधीक्षक हरिकृष्ण गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः- सर्किट हाउस का सच: जहां भूतों का खौफ वहां सीएम योगी ने यूं बिताई एक रात...फिर बताया सन्नाटे में क्या हुआ था

नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि मंगला आरती की लाइव स्ट्रीमिंग की तैयारी नगर निगम अपनी ओर से पहले से कर रहा है। दरअसल, कोर्ट का आदेश पक्ष में आया तो यह इंतजाम बहुत जल्दी नहीं किया जा सके। इसलिए पूर्व से ही तैयारी की जा रही है।

श्रीबांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि मथुरा मुंसिफ कोर्ट में मंगला आरती की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के संबंध में प्रस्ताव दाखिल है। चार सितंबर को सुनवाई होने के बाद ही इस व्यवस्था की स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed