{"_id":"64f0473c453e992d0206b71c","slug":"cm-yogi-adityanath-said-we-broke-myth-related-to-presence-of-ghost-in-circuit-house-of-agra-2023-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्किट हाउस का सच: जहां भूतों का खौफ वहां सीएम योगी ने यूं बिताई एक रात...फिर बताया सन्नाटे में क्या हुआ था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्किट हाउस का सच: जहां भूतों का खौफ वहां सीएम योगी ने यूं बिताई एक रात...फिर बताया सन्नाटे में क्या हुआ था
Sat, 02 Sep 2023 04:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 02 Sep 2023 04:43 PM IST
सार
आगरा के सर्किट हाउस का सच क्या है, यह जानने के लिए लोगों की इच्छा बढ़ गई है। दरअसल यहां भूतों का खौफ है ऐसी कहानी प्रचलित थी। फिर यहां सीएम योगी ने रात बिताई और बताया कि यह मात्र एक मिथक है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने आगरा के सर्किट हाउस से जुड़े मिथक फिक्की के सम्मेलन में जब उजागर किए तो लोगों की रुचि सर्किट हाउस के बारे में जानने के लिए बढ़ गई। ब्रिटिशकाल में साल 1900 में बनकर तैयार हुआ आगरा का सर्किट हाउस अपने आप में रहस्यों और रोमांच की कई दास्तां को समेटे हुए है।
विज्ञापन
ब्रिटिशकाल में आगरा के कमिश्नर की बेटी ने भूतों पर आधारित अपनी काल्पनिक कहानियों का उपन्यास लिखा तो उसके बाद चर्चाएं चल निकलीं। अमेरिकी पब्लिशर ने ब्रिटिश कमिश्नर की बेटी के इस उपन्यास को प्रकाशित किया था। आजादी के बाद सर्किट हाउस में भूतों से जुड़े किस्से कहानियां कम ही सुनाई दीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Mathura News: जेल में बहनों ने बांधी राखी तो भावुक हुए भाई, जरायम की दुनिया छोड़ने का दिया वचन
विज्ञापन
वर्ष 1899 में लॉर्ड कर्जन ने कराया था निर्माण
सिविल सोसायटी के सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना के मुताबिक साल 1899 में लॉर्ड कर्जन ने सर्किट हाउस का निर्माण शुरू कराया था, जो एक साल में बनकर तैयार हुआ। साल 1900 से यहां ब्रिटिश अधिकारी और फिर आजादी के बाद संवैधानिक पदों पर तैनात रहे अधिकारी, नेता आते रहे हैं। जिस जगह पर सर्किट हाउस बना है, वह पहले पोलो का मैदान था।यह भी पढ़ेंः- Mathura News: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलटी बोलेरो, युवक की मौत जबकि दो दोस्त गंभीर रूप से घायल
ब्रिटिशकाल में कोठी मीना बाजार में ही लेफ्टिनेंट गवर्नर का निवास था, लेकिन बाहर से आने वाले बड़े ब्रिटिश अधिकारियों के रुकने के लिए कोई जगह नहीं था। तब पोलो के मैदान में सर्किट हाउस बनाया गया। यहां फ्रेंच घुड़सवार सेना रहती थी, जिसे कर्नल जेम्स स्किनर ने तैयार किया था।
यह भी पढ़ेंः- दोस्त के व्यापारी पिता को लूटा: झांसे में लिया और 50 लाख कर दिए पार; हकीकत पता चली तो खिसक गई पैरों तले जमीन
यह भी पढ़ेंः- दोस्त के व्यापारी पिता को लूटा: झांसे में लिया और 50 लाख कर दिए पार; हकीकत पता चली तो खिसक गई पैरों तले जमीन