{"_id":"64f62797c2eac467d30515c4","slug":"litigants-returned-disappointed-due-to-lawyers-strike-mathura-news-c-29-1-noi1022-129715-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अधिवक्ताओं की हड़ताल से वादकारी मायूस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अधिवक्ताओं की हड़ताल से वादकारी मायूस लौटे
विज्ञापन
मथुरा। अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण वादकारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार को भी हड़ताल रहने के कारण दूरदराज से आए वादकारियों को निराश लौटना पड़ा। वहीं, कइयों की जमानत नहीं हो पा रही। इसके साथ ही अनेक लोग पिछले 15 दिनों से विभिन्न थानों में बंद सैकड़ों वाहन भी छुड़वा नहीं पा रहे हैं।
पिछले एक पखवाड़े से विभिन्न थानों और वृंदावन के प्रेम मंदिर गेट नंबर 6 के पास सैकड़ो ई-रिक्शा जब्त कर खड़े करा दिए गए हैं। अनेक ई-रिक्शा चालकों के पास वैद्य कागजात होने के बाद भी हड़ताल होने कारण वे अपने रिक्शे नहीं छुड़वा पा रहे हैं। सतीश ने बताया कि उसका वाहन पिछले तीन सप्ताह से जब्त है। कोर्ट में अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण वाहन को छुड़वा नहीं करा पा रहे हैं। यही दर्द ठाकुर प्रताप सिंह का है।
उन्होंने बताया कि उनके पास ई-रिक्शा ही रोजी रोटी का सहारा है। इसी से परिवार की आजीविका चलती है, लेकिन पिछले दो सप्ताह से कामकाज ठप है, रोजाना कोर्ट जाते हैं और इंतजार करते हैं कि जज साहब वाहन को रिलीज कर देंगे, लेकिन अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण का नहीं हो पा रहा है। अभी कमाई का समय था। परिवार के लिए त्योहार पर कुछ कमा लेते, पर हड़ताल की वजह से वाहन नहीं छुड़वा पा रहा। अभी तो हड़ताल दो दिन और बढ़ा दी गई है।