{"_id":"5900e7a54f1c1bbc62c0be31","slug":"layakram-left-his-house-due-to-problem-in-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारीजन मारते थे इसलिए घर छोड़ आए लायकराम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवारीजन मारते थे इसलिए घर छोड़ आए लायकराम
अमर उजाला ब्यूरो, मांट (मथुरा)
Updated Thu, 27 Apr 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : google
शिमला से लापता वृद्ध को मांट पुलिस ने बुधवार को ढूंढ लिया। वो किराए पर कमरा लेकर रह रहा थे। उनके मोबाइल की लोकेशन के आधार पर परिवारीजन मंगलवार को मांट आए थे।
शिमला के थाना सुन्नी के गांव कैथला निवासी लायकराम शर्मा लैब टेक्नीशियन पद से सेवानिवृत्त हैं। पांच अप्रैल को ऑफिस जाने की कहकर घर से गए थे। उसके बाद से लौटे नहीं। उनके बेटे बलदेव शर्मा ने आठ अप्रैल को थाना सुन्नी में पिता के गायब होने की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने लायकराम शर्मा का मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया।
उनके मोबाइल की लोकेशन मथुरा के मांट क्षेत्र में आ रही थी। परिवारीजन मंगलवार को मांट आए थे और पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने बुधवार सुबह लायकराम शर्मा को ढूंढ लिया। वह कई दिन से एक मस्जिद के निकट किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। थाने में आकर लायकराम शर्मा ने परिवारीजनों पर मारपीट और तंग करने का आरोप लगाते हुए उनके साथ जाने से मना कर दिया। बेटे का कहना था कि उनके पिता मानसिक रूप से बीमार हैं। इससे पहले भी वह कई बार घर छोड़कर जा चुके हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि वृद्ध बाद में परिवार के साथ जाने के लिए मान गए। सुन्नी पुलिस को इस बारे में सूचना के बाद उन्हें परिवार के सिपुर्द कर दिया गया। लायकराम शर्मा के खाते में लाखों की रकम है। उनके नाम संपत्ति भी बताई गई है। लापता होने के बाद खाते से एक लाख से अधिक की रकम निकाली जा चुकी है।