{"_id":"67cd54f4ecbbcfc7600c105b","slug":"lathmar-holi-was-organized-in-nandgaon-in-mathura-2025-03-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Holi 2025: नंदगांव में लठामार होली की धूम...नगाड़ों की थाप पर नाच रहे श्रद्धालु, राधे-राधे की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2025: नंदगांव में लठामार होली की धूम...नगाड़ों की थाप पर नाच रहे श्रद्धालु, राधे-राधे की गूंज
Sun, 09 Mar 2025 02:14 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 09 Mar 2025 02:14 PM IST
सार
मथुरा में बरसाना के बाद अब नंदगांव में लठामार होली का आयोजन होगा। इसको लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली में लठामार होली का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
नंदगांव में होली खेलते श्रद्धालु।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के नंदगांव में भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली नंदगांव में लठामार होली की धूम मची हुई है। बरसाने की प्रसिद्ध लठमार होली के बाद अब नंदगांव में भी रंग, उमंग और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा है। दूरदराज से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। होली के इस अनूठे उत्सव का आनंद ले रहे हैं।
श्रद्धालु ढप-नगाड़ों की थाप पर झूमे
रंगों और गुलाल से सराबोर श्रद्धालु ढप और नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए नंदगांव के प्रमुख मंदिरों और गलियों में उमंग के साथ घूम रहे हैं। चारों ओर 'राधे-राधे' और 'कृष्ण-कन्हैया लाल की जय' के जयघोष गूंज रहे हैं। नंदगांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।

लठामार होली चौक दुल्हन की तरह सजा
लठामार होली के मुख्य आयोजन स्थल लठामार होली चौक को विशेष रूप से सजाया गया है। रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और झालरों से पूरा क्षेत्र अद्भुत नजारा पेश कर रहा है। यहां शाम को लठामार होली का मुख्य आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।

गोपियां बरसाना के ग्वालों को बरसाएंगी प्रेम की लाठियां
इस अद्भुत परंपरा के तहत नंदगांव की गोपियां बरसाने के ग्वालों को प्रेम की लाठियों से प्रहार करेंगी और ग्वाले उनकी छेड़छाड़ का आनंद लेंगे। यह आयोजन श्रीराधा-कृष्ण के प्रेम और रासलीला की स्मृति में होता है। इस खेल को देखने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु उमड़े हुए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
इस विशाल आयोजन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर तैनात है] ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

भक्तिमय हुआ नंदगांव, रासलीलाओं का आयोजन
होली के इस पावन अवसर पर नंदगांव के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कलाकार श्रीकृष्ण और राधा की लीलाओं का सजीव चित्रण कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं में उत्साह, होली की मस्ती में सराबोर नंदगांव
देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनकर खुद को भाग्यशाली मान रहे हैं। वे अबीर-गुलाल उड़ाते हुए मस्ती में झूम रहे हैं और इस अलौकिक अनुभव को अपने हृदय में संजो रहे हैं।
शाम को होने वाले मुख्य लठामार होली आयोजन में रंगों और प्रेम की वर्षा होगी, जिसमें राधा-कृष्ण की अमर प्रेम गाथा जीवंत हो उठेगी। नंदगांव की इस ऐतिहासिक होली में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है।