Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura Holi 2024 Lathmar Holi Barsana date See the complete list of Braj's Rangotsav

Mathura Holi 2024: कब खेली जाएगी बरसाना में लट्ठमार होली?  विदेशों से भी आते हैं लोग; रंगोत्सव की पूरी लिस्ट

Sat, 10 Feb 2024 01:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Feb 2024 01:39 PM IST
सार

Mathura Holi 2024: होली के रंगों का खुमार भगवान कृष्ण और राधा की नगरी मथुरा, वृंदावन, ब्रज और बरसाने में डेढ़ माह पहले से ही चढ़ना शुरू हो जाता है। जिसमें बरसाने की लट्ठमार होली का अंदाज ही बहुत निराला होता है। 
 

विज्ञापन
Mathura Holi 2024 Lathmar Holi Barsana date See the complete list of Braj's Rangotsav
लट्ठमार होली में हुरियारों पर लट्ठ बरसातीं महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

मथुरा में राधाकृष्ण के प्रेम अनुराग में रंगी ब्रज की होली की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो गई हैं। शासन से बरसाना की लट्ठमार होली के प्रांतीय मेले के लिए 65 लाख रुपये का बजट दिया गया है। यह राशि बरसाना में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग, सजावट आदि पर खर्च की जाएगी। लट्ठमार होली 18 मार्च को होगी। 14 फरवरी को बसंत पंचमी पर्व पर होली का डांढ़ा गाड़ा जाएगा। इसके बाद डेढ़ माह तक होली का खुमार ब्रज पर छाया रहेगा। ब्रज की होली के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से लोग मथुरा आते हैं। कहावत भी है कि सब जग होरी, या ब्रज होरा। इस बार 17 मार्च को नंदगांव में फाग आमंत्रण उत्सव होगा। इसी दिन बरसाना में लड्डू होली खेली जाएगी। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

लट्ठमार होली कब और कहां 
18 मार्च को बरसाना में लट्ठमार होली, 19 को नंदगांव में लट्ठमार होली, 20 को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लट्ठमार होली, 21 गोकुल में छड़ीमार होली, 24 को चतुर्वेदी समाज का होली डोला और इसी दिन होलिका दहन होगा। 24 मार्च को ही फालैन का पंडा जलती होली से निकलेगा। 25 मार्च धुलेंडी और 26 मार्च को दाऊजी हुरंगा होगा। 26 मार्च कोही जाव का हुरंगा होगा। इसी दिन मुखराई में चरकुला नृत्य होगा और 27 मार्च को गिडोह का हुरंगा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसाना की होली में लाखों श्रद्धालु होते हैं शामिल
बरसाना व नंदगांव की लट्ठमार होली में देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु आते हैं। एक दिन बरसाना में होली होती है और अगले दिन नंदगांव में। 24 फरवरी 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लट्ठमार होली देखने आए थे, तो उन्होंने बरसाना और नंदगांव को तीर्थ स्थल घोषित किया था। 2019 में लट्ठमार होली को प्रांतीय मेला घोषित किया गया। इसके चलते इस पर्व/मेले का खर्चा अब उप्र शासन वहन करता है।
विज्ञापन

मिला 65 लाख रुपये का बजट
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ब्रज की होली को भव्य-दिव्य रूप से सीएम योगी की मंशा अनुसार मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, ट्रैफिक व अन्य प्रशासनिक इंतजाम किए जाएंगे। शासन ने 65 लाख रुपये का बजट दिया है।

14 को गाड़ा जाएगा नंदगांव-बरसाना में होली का डांढ़ा
होली की तैयारियों के मद्देनजर बरसाना व नंदगांव में 14 फरवरी को डांढ़ा गाड़ा जाएगा। इसी के साथ ब्रज में होली का उत्सव शुरू हो जाएगा। इस दिन ठाकुरजी नवीन पीले वस्त्र धारण करते है। मंदिरों की सजावट भी पीले साज, वस्त्रों एवं फूलों से की जाती है। यहां तक कि पुजारी भी पीले वस्त्र पहन कर मंदिरों में सेवा करते हैं। नंदगांव बरसाना में बसंत का स्वागत राधारानी व कन्हैया के चरणों में गुलाल लगाकर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed