फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lakshmi is shot in the stomach and Meera is shot in the shoulder

Terrorist Attack: भजनों के बीच गोलियों की गूंज...चारों ओर बिखरा खून; आतंकी हमले में घायल दो बहनों की आपबीती

Tue, 11 Jun 2024 12:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2024 12:05 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में तीर्थ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में मथुरा की दो सगी बहनें भी गोली लगने से घायल हुईं। परिवार के लोगों ने फोन से उनसे बात की। उन्होंने बताया कि बस में भजन-कीर्तन चल रहे थे। तभी गोलियां चलने लगीं। इससे दहशत फैल गई। एक बहन के पेट में तो दूसरी के कंधे में गोली लगी। 

विज्ञापन
Lakshmi is shot in the stomach and Meera is shot in the shoulder
रियासी में आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू के रियासी में आतंकियों द्वारा श्रद्धालुओं से भरी जिस बस पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हमला किया था। उस बस में मथुरा के राया निवासी दो महिलाएं लक्ष्मी और मीरा भी सवार थीं। यह दोनों आपस में सगी बहन व जेठानी-देवरानी भी हैं। राया के गांव भैसारा में इनकी ससुराल है। लक्ष्मी के पेट और मीरा के कंधे में गोली लगी है। घटना की जानकारी मिलते गांव में शुभचिंतकों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस भी पीड़ित परिवार से मुलाकात को पहुंची। इधर, परिवार से कुछ लोग जम्मू के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


हमले में राया के गांव भैसारा निवासी लक्ष्मी पत्नी स्वः लक्ष्मण सिंह और उनकी सगी बहन एवं देवरानी मीरा पत्नी रोहित शर्मा घायल हैं। मीरा करीब दस साल से ग्रेटर नोएडा में परिवार के साथ रहती है। वहीं, लक्ष्मी अपने बेटा प्रशांत और बेटी पायल के साथ गांव में ससुर आदि के साथ रहती हैं। 3 जून को लक्ष्मी अपने जेठ और देवर के पास ग्रेटर नोएडा गई थी। वहां से बहन मीरा और काॅलोनी के लोगों के साथ 6 जून को धार्मिक यात्रा पर जम्मू गईं थीं।
विज्ञापन

 

इस हमले में लक्ष्मी के पेट में गोली लगी है और मीरा के कंधे पर छर्रे लगे हैं। दोनों की हालत में सुधार है। अब वह नारायण हॉस्पिटल, कटरा में भर्ती हैं। बताया गया कि बस में 43 यात्री थे। शिवा खेड़ी से दर्शन कर लौट रहे थे तभी आतंकियों ने हमला कर दिया। सीओ महावन भूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस ने गांव जाकर घायल महिलाओं के परिजनों से वार्ता की है। महिलाओं के संबंध में जम्मू प्रशासन से भी संपर्क बनाए हुए हैं।
 

लक्ष्मी और मीरा ने बताई आपबीती 
आतंकियों की गोली से घायल लक्ष्मी और मीरा से परिजनों के माध्यम से फोन पर वार्ता हुई। उन्होंने बताया कि शिवखोड़ी के दर्शन कर कटरा जा रहे थे। बस में भजन-कीर्तन चल रहे थे। अचानक से गोलियां चलने की आवाज आई और बस खाई में जा गिरी। इसके बाद पांच से सात मिनट तक बस पर फायरिंग होती रही। इसी बीच एक गोली खिड़की के पास बैठी लक्ष्मी के पेट में जा लगी। वहीं, मीरा कंधे में गोली लगने और छर्रे लगने के बाद खाई में जा गिरीं। लक्ष्मी बताती हैं कि वह पेट से खून को निकलते देख बेहोश होने लगीं। बस में लोग करीब एक से दो मिनट पर चीखे। इसके बाद जैसे ही सेना की वर्दी में आतंकियों द्वारा हमले की बात समझ में आई लोग नीचे की ओर छिप गए और चुप्पी साध ली, जिनके गोली लग रही थी, वह चीख उठते थे। करीब पांच से सात मिनट तक गोली चलाने के बाद आतंकी भाग गए। एक पल तो लगा कि आज जिंदा नहीं रहूंगी। लक्ष्मी बताती हैं कि कुछ समय बाद स्थानीय लोग आए। उन्हें बाहर निकाला गया। उस समय इतना होश था कि बस के अंदर का दृश्य देख सकूं। बहुत ही भयानक था। श्रद्धालुओं के लिए यह हादसा किसी खौफ से कम नहीं था। चारों ओर खून बिखरा था। लोग करहा रहे थे। आधे से ज्यादा लोग बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन

हमले की जानकारी मिलते ही परिजन बेचैन
लक्ष्मी और मीरा के ससुर इंद्रजीत ने बताया कि रविवार को फोन आया था कि बस पर हमला हो गया है, मीरा और लक्ष्मी घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बेचैन हो गए और लगातार फोन के माध्यम से उनसे संपर्क में रहे। वहीं, गांव व रिश्तेदारी में जिस को भी घटना की जानकारी हुई। वह उनके घर की ओर दौड़ा चला आया। वहीं, सोमवार को घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी महावन भूषण वर्मा, राया निरीक्षक अशोक कुमार मय फोर्स के साथ गांव पहुंचे और परिवार के लोगों से बातचीत कर घायलों की हालत के संबंध में जानकारी की।
 

मम्मी की हालत को लेकर बेचैन रहा प्रशांत
धार्मिक यात्रा पर गई मां लक्ष्मी आतंकियों की गोली लगने से घायल होने की जानकारी होते ही उनके बेटे प्रशांत की तबीयत बिगड़ गई। प्रशांत को परिजनों ने जैसे-तैसे संभाला। प्रशांत ने बताया कि उसके सिर से पिता का साया दस साल पहले उठ गया और अब मां गोली लगने से घायल हो गई। छोटी बहन पायल ननिहाल, परखम गई थी। वह भी मां और चाची पर हमले की जानकारी के बाद गांव लौट आई।
 

आतंकियों को मिलना चाहिए करारा जवाब
जम्मू में हुए आतंकी हमले को लेकर ग्रामीण बेहद आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि आतंकियों को इस घटना का करारा जवाब मिलना चाहिए। गांव भैसारा निवासी सुबोध शर्मा का कहना है कि जिस प्रकार सेना की वर्दी में आतंकियों ने हमला किया है वह बेहद शर्मनाक है इस घटना का उन्हें करारा जवाब मिलना चाहिए। घायल महिलाओं के ससुर इंद्रजीत ने बताया कि उनका परिवार कई सालों से धार्मिक यात्रा पर जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed