{"_id":"64f8ce5a2966972c20004e04","slug":"krishna-murari-appeared-at-anand-nands-door-today-mathura-news-c-369-1-mt11003-131-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आज आनंद नंद के द्वार, प्रगट भये कृष्ण मुरारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आज आनंद नंद के द्वार, प्रगट भये कृष्ण मुरारी
विज्ञापन
मथुरा। प्राचीन केशवदेव मंदिर में अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र में बुधवार रात 12 बजते ही कान्हा को जन्म की बधाइयां गूजने लगी। ढोल नगाड़े, झांझ-मजीरे की धुन से माहौल गुंजायमान हो गया। भक्त भाव विभोर होकर नाच उठे।
केशव देव मंदिर में निषिथ बेला वृषभ लग्न में ठाकुरजी का रात्रि 10 बजे शंख ध्वनि व मंत्रोच्चारण के बीच सेवायत शंकर लाल गोस्वामी, मुन्नीलाल गोस्वामी, सोनू गोस्वामी, यश गोस्वामी एवं गौरव गोस्वामी ने संयुक्त रूप से 351 किलो दूध, दही, शहद, घी, बूरा, केसर इत्र से अभिषेक किया। इससे पूर्व श्री कृष्णा सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजन संध्या का आयोजन किया।
आगरा से आए प्रसिद्ध भजन सम्राट प्रवीण शर्मा ने मेरे कान्हा पर टोना कर गई, कोई ग्वालन मस्तानी... गाया। राजकुमार मैदा वालों ने माया का ना पाया कोई पार, विष्णु शर्मा ने कजरारे कजरारे मोटे-मोटे तेरे नैन, मनमोहन शर्मा आगरा वालों ने नजरिया मत मारे मर जाऊंगी सहित अनेक भजन पेश किए। भजनों की सुरमयी धुनों पर महिला-पुरुष जमकर नाचे।
विज्ञापन
इसके बाद 10 से 11 बजे तक ठाकुरजी का अभिषेक हुआ। इसके एक घंटे में भगवान को रत्न जड़ाऊ जेवर पहनाकर भगवान का शृंगार किया गया। ठाकुर जी को राजकोट से मंगाई केसरिया पीले रंग की पोशाक धारण कराई। जैसे ही 12 बजे मंदिर के पट खुले और कान्हा का जन्म हुआ, वैसे ही मंदिर प्रांगण ठाकुर जी के जयकारों से गूंज उठा।
रात 1 बजे मंदिर के पट बंद हुए। इसके बाद दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं को पंचामृत, पंजीरी, पाग फल आदि वितरित किया गया। इससे पूर्व मंदिर को भव्य रंगीन लाइटों व फूलों से सजाया गया। सुबह से ही शहनाई वादन चलता रहा। मंदिर प्रांगण स्थित गोपीनाथ महाराज का अभिषेक सेवायत जगदीश गोस्वामी के नेतृत्व में किया गया।
संपूर्ण व्यवस्था के लिए सोहनलाल शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, नंदकिशोर अग्रवाल, राकेश शर्मा, पी पी शर्मा, हरी बाबू गुरेरा वाले, मुकुटमणि शर्मा, राधा रमन, महेश अग्रवाल, दीपक शर्मा, गजानंद अग्रवाल, राजकुमार, मुकेश, पवन फैंसी, सुनील अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल मौजूद रहे।