फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Kanha city will be decorated like a bride on the birth anniversary of Shri Krishna

UP News: श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर दुल्हन की तरह सजी कान्हा की नगरी, अद्भुत दृश्य...देखें वीडियो

Sun, 25 Aug 2024 04:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Aug 2024 04:56 PM IST
सार

कान्हा की जन्म और लीला भूमि को दुल्हन की तरह से सजाया गया है। सभी तिराहे और चौराहों पर खास सजावट दिखाई दे रही है। जन्मस्थान को जाने वाले सभी रास्तों पर प्रकाश व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Kanha city will be decorated like a bride on the birth anniversary of Shri Krishna
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर की गई भव्य सजावट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान श्रीकृष्ण के 5251 वें जन्मोत्सव की तैयारियां कान्हा की जन्मभूमि मथुरा सहित ब्रज में जोरों से हो रही हैं। मथुरा को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मथुरा एवं वृंदावन के प्रमुख मंदिर और घाटों को सजाने के साथ ही दीपदान होगा और रंगोली सजाई गई है।
विज्ञापन




 

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्म स्थान, बांकेबिहारी मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों को रंग बिरंगी विद्युत झालरों और फसाड लाइट से सजे हैं। 27 अगस्त तक मथुरा-वृंदावन में सहित आसपास के धार्मिक स्थलों पर कान्हा के जन्म के उल्लास छाएगा। इस बीच 26 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जन्मस्थान परिसर में लीला मंचन के साथ भगवान कृष्ण का महाभिषेक होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, नगर निगम द्वारा शहर के तिराहों और चौराहों को धार्मिक स्वरूप प्रदान करने के साथ ही सजाया संवारा जा रहा है। विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालु ब्रज संस्कृति में सराबोर होंगे। इतना ही नहीं कन्हैया के जन्मोत्सव में ब्रज संस्कृति के साथ आसपास के देश के राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा सहित राज्यों की लोक कलाओं की झलक भी दिखाई देगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed