फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jSaint Premanand said- Bribery brings misery in the family, happiness can be obtained even from dal-roti

UP: रिश्वत लेने वाले जरूर सुन लें...संत प्रेमानंद महराज ने दिया ऐसा संदेश, बेईमानी करना भूल जाएंगे

Mon, 14 Jul 2025 11:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Jul 2025 11:45 AM IST
सार

रिश्वतखोरी के कई मामले में इन दिनों सामने आ रहे हैं, जिन पर एंटी करप्शन की टीम कार्रवाई में जुटी है। बेईमानी से कमाई गई रकम से भले ही संतुष्ट हो लें, लेकिन संत प्रेमानंद महाराज ने इस पर सशक्त और भावनात्मक संदेश दिया है।
 

विज्ञापन
jSaint Premanand said- Bribery brings misery in the family, happiness can be obtained even from dal-roti
संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी को लेकर संत प्रेमानंद महाराज ने एक सशक्त और भावनात्मक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बेईमानी से कमाया गया धन परिवार में सुख नहीं, बल्कि अशांति और दुख लाता है।
विज्ञापन


 

रिश्वत के बारे में पूछा सवाल
घटना तब की है जब एक व्यक्ति ने संत प्रेमानंद से मिलकर बताया कि उसने रिश्वत न लेने की कसम खाई थी, लेकिन जब मौका सामने आया तो वह अपने संकल्प से डगमगा गया और रिश्वत ले ली। इसके बाद से उसके घर में लगातार समस्याएं बनी हुई हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: शादी के एक महीने बाद युवक की संदिग्ध हालात में माैत, सड़क पर कीचड़ से सनी मिली लाश; परिवार में मचा कोहराम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पैसा परिवार को दुख देगा
इस पर संत प्रेमानंद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह अधर्म का धन है, जो लेते समय अच्छा लगता है, लेकिन अंत में यही पैसा परिवार को दुख देगा। वेतन से कम चलेगा, लेकिन सुख से चलेगा। अगर बाइक नहीं खरीद सकते तो साइकिल से चलो, स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। 

ये भी पढ़ें -   Mathura: कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री ने राधा रमण मंदिर में की पूजा-अर्चना, वृंदावन के लिए कही ये बड़ी बात
 
विज्ञापन

सादा जीवन ही देता है सच्चा सुख
बेईमानी के पैसों से कार तो आ जाएगी, लेकिन एक दिन एक्सीडेंट में सब कुछ चला जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सादा जीवन ही सच्चा सुख देता है। दाल-रोटी खाओ, लेकिन अधर्म का धन मत कमाओ। संत प्रेमानंद का यह बयान उस समय आया है जब मथुरा में लगातार रिश्वत लेने के मामले में सामने आ रहे हैं। एंटी करप्शन लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed